Featured Post
Don’t Travel on Memorial Day Weekend. Try New Restaurants Instead.
Food New York TimesBy BY NIKITA RICHARDSON Via NYT To WORLD NEWS
Saturday, July 3, 2021
UP जिला पंचायत चुनाव में बीजेपी की बल्ले-बल्ले, मोदी ने योगी के सिर बांधा जीत का सेहरा
टिकैत बंधुओं के गढ़ मुजफ्फरनगर में भी BJP की विजय पताका, मुस्लिम भी आए साथ
Dhanbad News : पिता ने शादी करवाने से किया इंकार तो बेटे ने पुल से नदी में लगा दी छलांग
धनबाद।
अपनी शादी को लेकर मचल रहे एक युवक ने जब अपने पिता से यह सुना कि उसके पिता अभी शादी नहीं कराना चाहते तो उसने 80 फीट ऊंचे पुल से नदी में छलांग लगा दी। बेटे के साथ जा रहे पिता ने जब शोर मचाया तो इस स्थानीय युवकों ने उसे नदी से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत बेहतर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि उसके ठीक होने के बाद उसके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
via WORLD NEWS
Motihari News : नीतीश कुमार की सरकार में सबसे ज्यादा वैश्य समाज के लोगों की हुई हत्या : आरजेडी
मोतिहारी।
16 मार्च को मोतिहारी में हुए पैक्स अध्यक्ष पवन गुप्ता हत्याकांड की जांच करने मोतिहारी पहुंची आरजेडी विधायकों की 5 सदस्य टीम ने कहा कि नीतीश कुमार के राज में सबसे ज्यादा वैश्य समाज के लोगों की हत्या हुई है। पीड़ित परिवार से मिलने के बाद आरजेडी नेता रितु जायसवाल ने कहा कि अपराधियों ने पवन गुप्ता की हत्या बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में की थी, लेकिन नीतीश की पुलिस कुछ नहीं कर सकी।
via WORLD NEWS
तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को दी सलाह, जनता दरबार के बजाय गांव जाकर देखें हालात
पटना।
लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर दावा किया है कि आने वाले तीन महीने में नीतीश कुमार की सरकार गिर जाएगी। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर युवाओं को धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि एसटीइटी का रिजल्ट इसका जीता जागता उदाहरण है। इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा फिर से जनता दरबार लगाया जाने की खबर पर तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार को जनता का दरबार लगाने के बजाय गांव और कस्बों में जाकर वहां की स्थिति और हालात को जानना चाहिए। बता दें कि पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ने शनिवार को आरजेडी का दामन थाम लिया। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर हुए मिलन समारोह के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उन्हें आरजेडी की सदस्यता दिलाई है।
via WORLD NEWS
समस्तीपुर के सरकारी कार्यालय में चिराग गुट लोजपा का राजनीतिक कार्यक्रम
समस्तीपुर।
समस्तीपुर के जिला परिषद कार्यालय में यूं तो राजनीतिक पार्टियों के नेताओं का जमावड़ा लगा रहता है। लेकिन शनिवार को चिराग पासवान गुट के लोक जनशक्ति पार्टी के नेता अनिल कुमार सिंह ने सारे नियमों को ताक पर रखकर सरकारी कार्यालय में ही पार्टी का कार्यक्रम आयोजित किया। इस मामले में जिला परिषद कार्यालय के किसी भी बड़े अधिकारी ने जहां मुंह खोलने से मना कर दिया। वही इसी जिला परिषद कार्यालय में कार्यरत एक कर्मचारी ने कहा कि जिला परिषद उपाध्यक्ष अनिल सिंह ने उनके दफ्तर में ताला लगाने को मना कर रखा है।
via WORLD NEWS