Featured Post

Don’t Travel on Memorial Day Weekend. Try New Restaurants Instead.

Food New York TimesBy BY NIKITA RICHARDSON Via NYT To WORLD NEWS

Sunday, May 2, 2021

देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 33 लाख के पार पहुंची, हरियाणा, ओडिशा ने लगाया लॉकडाउन

नई दिल्ली देश में कोरोना वायरस महामारी के कारण रविवार को 3,689 और मरीजों की जान चली गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 33 लाख के पार पहुंच गई है। मरीजों के लिए अस्पताल में बिस्तरों, दवाओं और ऑक्सीजन की गंभीर कमी के बीच बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने की कोशिश में कुछ अन्य राज्यों की तरह हरियाणा और ओडिशा ने भी लॉकडाउन लगा दिया है। हरियाणा में सात दिन का लॉकडाउन हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने रविवार को ट्वीट किया, ''तीन मई से पूरे राज्य में सात दिन का लॉकडाउन लागू किया जाएगा।'' इससे पहले राज्य के नौ जिलों में शुक्रवार को सप्ताहांत कर्फ्यू लागू किया गया था। वहीं ओडिशा के मुख्य सचिव एससी मोहपात्रा की ओर से जारी एक वीडियो संदेश में कहा गया कि पूरे राज्य में 14 दिनों के लिये पांच मई से 19 मई तक पूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा। देशभर में मुफ्त वैक्सीनेशन शुरू करने की मांग वहीं देश में सोनिया गांधी, पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा, शरद पवार, महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे, ममता बनर्जी समेत 13 विपक्षी दलों के नेताओं ने केंद्र से देश भर में व्यापक पैमाने पर मुफ्त टीकाकरण अभियान शुरू करने का अनुरोध किया। एक संयुक्त बयान में उन्होंने केंद्र का आह्वान किया कि वह सभी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में निर्बाध ऑक्सिजन सप्लाई सुनिश्चित करे क्योंकि वे मरीजों के बढ़ते बोझ का प्रबंधन कर रहे हैं। पीएम मोदी ने उपायों की समीक्षा कोविड-19 की स्थिति के प्रभावी प्रबंधन के लिये मानव संसाधन बढ़ाने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न उपायों की समीक्षा की और कई संभावित कदमों पर चर्चा की गई जिसमें चिकित्सा व नर्सिंग कोर्स पास कर चुके छात्रों को महामारी में ड्यूटी करने के लिये प्रोत्साहित करना भी शामिल था। वहीं अंतरराष्ट्रीय सहायता का पहुंचना भी लगातार जारी हैं। फ्रांस, ताईवान, उज्बेकिस्तान और बेल्जियम की तरफ से भेजे गए ऑक्सीजन संयंत्र समेत अन्य चिकित्सीय आपूर्ति यहां पहुंचीं। 15.68 करोड़ लोगों को वैक्सीन की डोज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के तहत एक मई को 18 से 44 आयु वर्ग के कुल 86,023 लाभार्थियों को 11 राज्यों में कोविड टीके की खुराकें दी गई हैं। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शनिवार से शुरुआत के बाद देश में अब तक दिए कोविड-19 टीकों की खुराकें 15.68 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। बंगाल और तमिलनाडु में अब तक से सबसे अधिक केस देश में एक दिन में कोविड-19 के रिकॉर्ड 3,689 मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 2,15,542 हो गई है। वहीं 3,92,488 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 1,95,57,457 हो गए हैं। तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में रविवार को उनके अब तक के सर्वाधिक मामले दर्ज किये गए। दिल्ली में भी एक सप्ताह का बढ़ा है लॉकडाउन आदेश में कहा गया है, “ पांच मई (बुधवार) 2021 की सुबह पांच बजे से 19 मई (बुधवार) 2021 तक पूरे राज्य में लॉकडाउन रहेगा।” स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि राज्य में कोविड-19 के 8015 नए मामले सामने आए हैं जबकि 14 और मरीजों की जान गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थिति गंभीर बनी हुई है जहां मुख्यमंत्री ने तीन मई को खत्म होने वाले लॉकडाउन को एक और हफ्ते के लिये बढ़ा दिया है। दूसरी ऑक्सिजन एक्सप्रेस दिल्ली पहुंची अदालत के दखल और दिल्ली सरकार व केंद्र के आश्वासनों के बावजूद कुछ अस्पतालों का कहना है कि ऑक्सिजन के लिये जंग अब उनके लिये “रोज की जद्दोजहद” हो गई है। रेल मंत्रालय ने कहा कि रविवार को 120 टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन लेकर दूसरी ‘ऑक्सिजन एक्सप्रेस’ दिल्ली पहुंची जबकि ओडिशा के अंगुल से तीसरी ट्रेन भी दिल्ली के लिये रवाना हो चुकी है। ऑक्सिजन की उपलब्धता से जुड़ी स्थिति पर नाराजगी कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में ऑक्सिजन की उपलब्धता से जुड़ी स्थिति पर नाराजगी जताई और शहर में चिकित्सा ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया। कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करने के लिए यहां हुई उच्च स्तरीय बैठक में गौबा ने दिल्ली सरकार से कहा कि वह सभी संसाधनों का इस्तेमाल कर उसे आवंटित ऑक्सीजन का उठान करने की कोशिश करे। दिल्ली में संक्रमण दर 28.33 परसेंट दिल्ली में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच उपराज्यपाल अनिल बैजल ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी के अस्पतालों में बिस्तरों, दवाओं, मेडिकल ऑक्सिजन की कमी को दूर करने के साथ ही श्मशान घाटों और कब्रिस्तान की क्षमताओं को बढ़ाने को लेकर संबंधित विभागों से कार्य योजना पेश करने को कहा है। शहर में रविवार को कोविड-19 से 407 मरीजों की मौत हो गई जबकि 20,000 से ज्यादा नए मामले भी सामने आए। दिल्ली में संक्रमण दर 28.33 परसेंट हो गई है।

मरीज को निवास प्रमाण पत्र के आधार पर अस्पताल में भर्ती से इनकार नहीं कर सकते, जानें कोरोना को लेकर SC की महत्वपूर्ण बातें

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि वह दो हफ्ते के भीतर कोविड-19 महामारी की लहर के मद्देनजर अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने की राष्ट्रीय नीति बनाए। इसके साथ ही अदालत ने कहा कि किसी भी मरीज को स्थानीय निवास प्रमाण पत्र नहीं होने के आधार पर कोई भी राज्य अस्पताल में भर्ती करने या आवश्यक दवा मुहैया कराने से इनकार नहीं कर सकता है। केंद्र व राज्य जारी करें अधिसूचना जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस एल नागेश्वर राव और जस्टिस रविंद्र भट की तीन सदस्यीय पीठ ने केंद्र और राज्यों को यह निर्देश भी दिया कि वह अधिसूचना जारी करे कि सोशल मीडिया पर सूचना रोकने या किसी भी मंच पर मदद मांग रहे लोगों का उत्पीड़न करने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर यह फैसला रविवार को अपलोड कर दिया गया। लोगों का उत्पीड़न करने पर होगी दंडात्मक कार्रवाई फैसले की प्रति के मुताबिक, ‘‘केंद्र और राज्य सरकार सभी मुख्य सचिवों, पुलिस महानिदेशकों और पुलिस आयुक्तों को अधिसूचित करे कि सोशल मीडिया पर किसी भी सूचना को रोकने या किसी भी मंच पर मदद की मांग कर रहे लोगों का उत्पीड़न करने पर यह अदालत अपने न्यायाधिकार के तहत दंडात्मक कार्रवाई करेगी।’’ पीठ ने रजिस्ट्रार (न्यायिक) को भी निर्देश दिया कि वह इस फैसले की प्रति देश के सभी जिलाधिकारियों को भेजे।

India’s outbreak is a danger to the world. Here’s why.


World New York TimesBy BY ANDREW JACOBS Via NYT To WORLD NEWS

Quotation of the Day: Astronauts Splash Down in the Dark


Today’s Paper New York TimesBy Unknown Author Via NYT To WORLD NEWS

No Corrections: May 3, 2021


Corrections New York TimesBy Unknown Author Via NYT To WORLD NEWS

For Democrats, Another Bad Election Night in Texas


U.S. New York TimesBy BY DAVID MONTGOMERY Via NYT To WORLD NEWS

Help, We Can’t Stop Writing About Andrew Yang


Business New York TimesBy BY BEN SMITH Via NYT To WORLD NEWS