Featured Post

Don’t Travel on Memorial Day Weekend. Try New Restaurants Instead.

Food New York TimesBy BY NIKITA RICHARDSON Via NYT To WORLD NEWS

Saturday, May 1, 2021

Chhapra News : दुकान का शटर बंद और अंदर ग्राहकों की भीड़, कोरोना काल में ये है छपरा का हाल


अमित गिरी, छपरा: जिले के खैरा बाजार स्थित चंद्रभूषण क्लॉथ स्टोर के मालिक के मनमानी के कारण उनके कपड़े की दुकान को सील कर दिया गया। बताते चलें कि ये दुकानदार प्रतिदिन कोविड-19 से जुड़ी गाइडलाइन का उल्लंघन कर प्रशासन की आंखों में धूल झोंक रहे थे। बाहर से तो दुकान बंद रहती थी लेकिन दुकान के ऊपर से सीढ़ी के माध्यम से ग्राहकों को दुकान में उतार लिया जाता था। इसके बाद कपड़े एवं अन्य सामान बेचकर ग्राहकों को फिर निकाल दिया जाता था।

दो दिन पहले भी दी गई थी चेतावनी
इसी मुद्दे पर दो ही दिन पहले खैरा थाना प्रशासन ने दुकानदार को मना भी किया था। पुलिस दुकानदार के दो बेटों को हिरासत में भी ले रही थी लेकिन तब दुकानदार ने थाने की गाड़ी से अपने पुत्रों को बाहर खींच लिया था। सारण जिलाधिकारी के आदेश अनुसार शुक्रवार को कपड़े की दुकान नहीं खोलनी है। उसके बाद भी चंद्रभूषण प्रसाद अपनी दुकान में करीब दर्जनों ग्राहकों को बैठा कर कपड़े बेच रहा था। इसी बीच पुलिस और प्रशासन की टीम ने वहां छापा मार दिया। दुकान को फिलहाल सील कर दिया गया है।


via WORLD NEWS

As New York City Reopens, Its Recovery Will Hinge on the Next Mayor


New York New York TimesBy BY KATIE GLUECK Via NYT To WORLD NEWS

23 Candidates Are on Ballot for Open Texas Congressional Seat


U.S. New York TimesBy BY DAVE MONTGOMERY AND EDGAR SANDOVAL Via NYT To WORLD NEWS

एक मंडप दो बेटियों की शादी, कोरोना काल में पहुंचे 400 लोग, पुलिस के पहरे में हुआ वरमाला


जबलपुर
एमपी में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर सूबे के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने खुद प्रदेश के लोगों से अपील की है कि वह वर्तमान में शादियों की तारीख को टाल दें। यदि बहुत ज्यादा जरूरी हो तो 10 लोगों के बीच में ही शादी समारोह का आयोजन किया जाए। इसके बावजूद कुछ नियमों को ताख पर रखकर आयोजन कर रहे हैं।

बीजेपी विधायक ने उठाया फ्री में कोरोना मरीजों के इलाज का जिम्मा, 200 बेड का कोविड केयर सेंटर किया शुरू

पूरा मामला जबलपुर के हनुमान ताल थाना क्षेत्र के अंतर्गत मथुरा सेठ की बाड़ी बड़ा मैदान में आयोजित एक शादी समारोह का है। इस शादी में 50 लोगों की अनुमति के बावजूद 400 से ज्यादा मेहमानों को आमंत्रित किया गया था। इस तस्वीर ने शादी की शहनाई के बीच खुलेआम कोरोना को दावत दे डाली है। ऐसे में जब पुलिस को मामले की सूचना लगी तो सीएसपी अखिलेश गौर के नेतृत्व में समारोह स्थल पर कार्रवाई की गई।

सीएम भूपेश बघेल की मांग, वैक्सीन का खर्च उठाए केंद्र सरकार, राज्य में 1 मई से 18 साल से ज्यादा के लोगों के लिए कोरोना वैक्सीन अभियान पर संशय

पुलिस के अनुसार समारोह का आयोजन राजेश सोनकर नाम के व्यक्ति किया था। उसकी दो बेटियों का एक साथ विवाह किया जा रहा था। शादी समारोह में कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। आरोपियों के खिलाफ धारा 188 आपदा प्रबंधन अधिनियम सहित तमाम अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि इस दौरान पुलिस ने कार्यक्रम स्थल को खाली कराया तो अपनी मौजूदगी में ही वरमाला सहित शादी के फेरे भी करवाएं। ताकि कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित किया जा सके।


via WORLD NEWS

Katihar News : कटिहार में कोरोना का डर नहीं! बाजार बंद कराने गई पुलिस को दुकानदारों ने खदेड़ा


श्याम कुमार, कटिहार: जिले में कोरोना वायरस को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन कराने गई पुलिस टीम को लोगों ने खदेड़ दिया। ये वीडियो आज यानि 1 मई की सुबह का है जब विघोर हाट बंद कराने गई कचना पुलिस को वहीं के दुकानदारों ने खदेड़ दिया। हाल ये हो गया कि पुलिस को अपनी जान बचाने के लिए मौके से भागना पड़ा।

इन दुकानदारों को कोरोना का डर नहीं!
पुलिस के मुताबिक वहां के दुकानदारों से हाट लगाने के लिए मना किया था। पहले तो सब मान गए, लेकिन जब पुलिस निरीक्षण के लिए विघोर हाट गई तो लोगों ने पुलिस की गाड़ी का पीछा कर उन्हें वहां से खदेड़ दिया। कचना ओपी प्रभारी ने बताया कि उग्र भीड़ के कारण पुलिस को वहां से भागना पड़ा। उन्होंने कहा कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। इस मामले में जब बारसोई के डीएसपी प्रेमनाथ राम से बात की गई तो उन्होंने कहा कि दोषी लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई के लिए मुकदमा दर्ज किया जाएगा।


via WORLD NEWS

Coronavirus India : देश में कोरोना के अब तक के सर्वाधिक 4.01 लाख नए मामले सामने आए, 3,523 और लोगों की मौत

नई दिल्ली भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में अब तक के सर्वाधिक चार लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं और उपचाराधीन मामलों की संख्या अब 32 लाख के पार हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण के 4,01,993 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,91,64,969 हो गई तथा 3,523 और लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 2,11,853 हो गई। मरीजों के ठीक होने की दर में कमी देश में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और उपचाराधीन लोगों की संख्या बढ़कर 32,68,710 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 17.06 प्रतिशत है तथा मरीजों के ठीक होने की दर और गिरकर 81.84 प्रतिशत रह गई है। आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण के बाद ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,56,84,406 हो गई है और मृत्यु दर 1.11 प्रतिशत है। 19 अप्रैल को कुल मामले 1.5 करोड़ के पार देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या पिछले साल सात अगस्त को 20 लाख को पार कर गई थी। वहीं, कोविड-19 मरीजों की संख्या 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी। इसके बाद 28 सितंबर को कोविड-19 के मामले 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख, 19 दिसंबर को एक करोड़ और 19 अप्रैल को कोविड-19 के मामले 1.5 करोड़ से अधिक हो गए थे। अब तक 28 करोड़ से अधिक सैंपल की जांच भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक 30 अप्रैल तक 28,83,37,385 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 19,45,299 नमूनों की शुक्रवार को जांच की गई।

Friday, April 30, 2021