Featured Post

Don’t Travel on Memorial Day Weekend. Try New Restaurants Instead.

Food New York TimesBy BY NIKITA RICHARDSON Via NYT To WORLD NEWS

Saturday, February 27, 2021

Begusarai News : बेगूसराय में बेखौफ अपराधी, युवक के मुंह में पिस्टल डाल धमकी देने का वीडियो वायरल


संदीप कुमार, बेगूसराय: बेगूसराय में बदमाश कितने बेखौफ हैं इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक युवक को बदमाशों ने पिस्टल मुंह में सटाकर ना सिर्फ हत्या की धमकी दे रहे हैं बल्कि उसकी जमकर पिटाई भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं बदमाशों की इस दबंगई का विडियो भी बनाया गया जो अब वायरल हो रहा है। वायरल विडियो जहां प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ इस बात की पुष्टि कर रही है कि बेगूसराय में अपराधियों का मनोबल किस तरह चरम पर है।

वीरपुर थाना इलाके का बताया जा रहा वीडियो
हालांकि अब तक इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन कहा जा रहा है कि यह वीडियो वीरपुर थाना क्षेत्र का है। वीडियो वायरल होने के बाद वीरपुर थाना पुलिस वीडियो में दिख रहा एक बाइक नंबर के सहारे बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। वायरल वीडियो में एक युवक की पिटाई की जा रही है और उस पर पिस्तौल भिड़ाकर दहशत कायम करने की कोशिश की जा रही है। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि किस तरह अपराधी युवक की कनपटी में पिस्तौल सटाकर उसे भद्दी भद्दी गालियां दे रहे हैं और उसकी पिटाई कर रहे हैं। इस दौरान अपराधी ये भी कहते हैं कि तुम सरदार को नहीं पहचानते हो। साथ ही धमकी दी जा रही कि इतनी पिटाई की जायेगी कि डॉक्टर भी इलाज नहीं करेगा । बाद में जब युवक बेहोश होकर गिर गया तब अपराधी वहां से चलते बने।


via WORLD NEWS

शिवराज के सामने दमोह के लोगों ने की 'मन की बात', CM ने कहा- कोई कसर नहीं छोड़ूंगा


दमोह
सीएम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दमहो शहर के बुद्धिजीवियों के बीच लंबा समय बिताया और विकास के बारे में विस्तार से बात की है। इस दौरान शहर के लोगों ने भी दिल खोलकर सीएम के सामने बात रखी है। सीएम ने भी लोगों को भरोसा दिया है कि विकास में मैं कोई कसर नहीं छोड़ूंगा।

कैडबरी चॉकलेट के रैपर में अफीम, एक पैकेट की कीमत 3 हजार, SP ने समझाया कैसे होती थी पैकिंग

दरअसल, दमोह विधानसभा सीट पर कुछ दिनों बाद उपचुनाव होने हैं। ऐसे में सीएम ने शनिवार को दमोह के विकास को लेकर वहां के बुद्धिजीवियों के साथ चर्चा की है। इस दौरान लोगों ने दमोह में मेडिकल कॉलेज के भूमि पूजन को लेकर सीएम का आभार जताया है। इसके साथ ही शहर के लोगों ने फिर से सीएम के सामने यूनिवर्सिटी की पुरानी मांग रखी है। इस दौरान जिले के गांवों से महानगरों की तरफ होने वाले पलायन को रोकने के संबंध में भी बुद्धिजीवियों ने योजना बनाने की मांग रखी।
खिड़की-दरवाजे बंद कर.... अनाउसमेंट के बाद ब्लास्ट और 3 सेकंड में मॉल जमींदोज, देखें वीडियो


लोगों को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दमोह के विकास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य है कि दमोह के सांसद प्रह्लाद पटेल केंद्र में मंत्री हैं और भोपाल में वह है। दोनों सरकारें मिलकर इलाके के विकास की नई इबारत लिखेंगी।


via WORLD NEWS

Chatra News: 8 करोड़ की लागत से बने ITI कॉलेज का हाल, न शिक्षक हैं...न होती है क्लास, फिर भी छात्र हो रहे पास


अशोक तुलस्यान, चतरा
झारखंड सरकार भले ही उच्च शिक्षा को बढ़ावा देते हुए गरीब बच्चों को शिक्षित करने और रोजगार से जोड़ने के लाख दावे कर ले। हालांकि, हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। इसकी बानगी देखनी है तो चतरा जिला मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूरी पर स्थित सिमरिया प्रखंड के इचाक कला गांव स्थित आईटीआई कॉलेज को देख सकते हैं।

दरअसल, यहां छात्रों का नामांकन तो किया जाता है, लेकिन पढ़ाई नहीं होती है। बिना ज्ञान पाए ही छात्रों के परीक्षा फार्म भी भरवाए जाते हैं। यानी बिना पढ़ाई और क्लास के ही छात्र पास कर दिए जाते हैं। चार साल बीत जाने के बावजूद इस संस्थान में एक भी शिक्षक की नियुक्ति नहीं हो सकी है। छात्र औद्योगिक शिक्षा से दूर हैं। यहां हर साल 160 छात्रों का नामांकन का लक्ष्य है और इस संस्थान में छात्र जैसे- तैसे पढ़ाई कर सत्र पूरा कर रहे हैं। वहीं संस्थान के छात्र इलेक्ट्रिशियन, फिटर, डीजल, मैकेनिक और वेल्डर की प्रायोगिक प्रशिक्षण से काफी दूर हैं।

इसे भी पढ़ें:- चतरा में बेखौफ अपराधियों ने युवक के पेट में मारी दो गोलियां, नाजुक हालत में रिम्स रेफर

बहरहाल यहां रखे प्रायोगिक सामग्री जंग खाकर दम तोड़ने लगे हैं। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 33 पद खाली पड़े हैं। जिनमें शिक्षक, गार्ड, क्लर्क और चपरासी आदि शामिल हैं। स्थानीय लोगों को भरोसा था कि आईटीआई कॉलेज खुलने से यहां के छात्र-छात्राओं को पढ़ने की सुविधा मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लोगों का मानना है कि सरकार की शिक्षा योजना विफल हो रही है।

सूबे के श्रम और नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने भी निरीक्षण के दौरान कॉलेज में पढ़ाई नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने तंत्र की उपेक्षा का दंश झेल रहे छात्रों की कठिनाइयों को देख कहा कि जल्द ही अब आईटीआई कॉलेज में शिक्षकों की बहाली कर छात्रों की पढ़ाई शुरू कराई जाएगी।

तकरीबन 8 करोड़ की लागत से बने इस आईटीआई कॉलेज का विधिवत उद्घाटन 12 नवंबर 2016 को चतरा सांसद सुनील सिंह और पूर्व विधायक गणेश गंझू ने किया था। संस्थान खुलने से लोगों में उम्मीदों की किरण जगमगाई थी, किंतु छात्रों की मुराद पूरी नहीं होने से न सिर्फ शिक्षा पर सवाल उठ रहे हैं बल्कि छात्रों का भविष्य अधर में लटकने से लोगों में खासा आक्रोश है।


via WORLD NEWS

In Australia, a preview of Broadway’s recovery.


World New York TimesBy BY DAMIEN CAVE AND MICHAEL PAULSON Via NYT To WORLD NEWS

¿Ovnis, el yeti, la KGB? Una nueva teoría sobre nueve muertes misteriosas en Rusia


en Español New York TimesBy BY IVAN NECHEPURENKO AND ALAN YUHAS Via NYT To WORLD NEWS

Settle In for a Cuppa


At Home New York TimesBy BY RICHARD MORGAN Via NYT To WORLD NEWS

Think You Can’t Dance?


At Home New York TimesBy BY SIOBHAN BURKE Via NYT To WORLD NEWS