Featured Post

Don’t Travel on Memorial Day Weekend. Try New Restaurants Instead.

Food New York TimesBy BY NIKITA RICHARDSON Via NYT To WORLD NEWS

Friday, November 20, 2020

दिल्ली की सर्दी ने तोड़ा 14 सालों का रेकॉर्ड, पंजाब-हरियाणा में भी बढ़ी ठंड

नई दिल्ली नई दिल्ली देश की राजधानी दिल्ली में नवंबर में ही शीत लहर चलने का अहसास होने लगा है। शुक्रवार को ठंड ने नवंबर महीने के 14 सालों के रेकॉर्ड को धवस्त कर दिया है। न्यूनतम तापमान महज 7.5 डिग्री पर गिर गया। जो कि सामान्य से पांच डिग्री कम है। हालांकि 23 नवंबर के बाद ठंड कुछ कम होगी, लेकिन यह राहत आंशिक होगी। इतना ही नहीं पूरे नंवबर की बात करें तो इस साल का नवंबर ठंड के मामले में दशकों के रेकॉर्ड को तोड़ता दिखाई दे रहा है। उधर, पंजाब, हरियाणा समेत दूसरे राज्यों में भी शुक्रवार को तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि 29 नवंबर 2006 के बाद यह पहला मौका है जब दिल्ली का तापमान नवंबर में इतना कम हुआ है। 29 नवंबर 2006 को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में इस मौसम में पहली बार शीत लहर के आसार हैं। आम तौर पर मैदानी इलाकों में लगातार दो दिन जब तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या इससे कम रहे और सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम होता है तब मौसम विभाग शीतलहर की घोषणा करता है। श्रीवास्तव ने कहा कि यह मानदंड शुक्रवार को पूरा हो गया। अगर शनिवार को भी स्थिति ऐसी ही रहती है तो हम शनिवार को शीत लहर की घोषणा करेंगे। पिछले साल नवंबर में 11.5 डिग्री था न्यूनतम तापमान दिल्ली में पिछले साल नवंबर में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसी तरह 2018 में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस और 2017 में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आंकड़ों के अनुसार, अब तक नवंबर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस 28 नवंबर 1938 को दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने बताया- क्यों बढ़ी ठंड मौसम पूर्वानुमान बताने वाली निजी एजेंसी 'स्काईमेट वेदर' के एक विशेषज्ञ महेश पालावत ने कहा कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र की ओर से बर्फीली हवाओं के आने के कारण तापमान में गिरावट आयी और शनिवार तक ऐसी स्थिति बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 23 नवंबर को उत्तर पश्चिमी भारत की ओर आ रहा है। इससे न्यूनतम तापमान में कुछ वृद्धि होने के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश में शीतलहर जारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों के अनुसार, इस महीने 16 नवंबर को छोड़कर न्यूनतम तापमान बादलों के अभाव में सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस कम रहा है। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में शीतलहर जारी है और केलांग और काल्पा जैसे पर्यटन स्थलों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है। शिमला में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतर शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री या उससे कम मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राजस्थान के कई इलाकों में रात के तापमान में कमी आयी है और राज्य के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि अधिकतर शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या उससे कम दर्ज किया गया। रात के तापमान में होगी और गिरावट विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले 24 घंटों में रात के तापमान में और गिरावट होने का अनुमान है। हरियाणा और पंजाब में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री नीचे है। (भाषा से इनपुट)

Thursday, November 19, 2020

Coronavirus Briefing: What Happened Today


U.S. New York TimesBy BY JONATHAN WOLFE Via NYT To WORLD NEWS

W.H.O. Rejects Antiviral Drug Remdesivir as a Covid Treatment


Health New York TimesBy BY BENEDICT CAREY Via NYT To WORLD NEWS

भारत में 2021 के इस महीने आएगी कोरोना वैक्सीन, जानें कब तक सबको लग जाएगा टीका?

नई दिल्ली देश में कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर से तेजी से फैलने लगा है। आलम यह है कि संक्रमित मरीजों की संख्या 90 लाख के पार हो गई है। ऐसे में इस महामारी के खात्मे की सबसे बड़ी उम्मीद को लेकर राहत भरी खबर आई है। वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा है कि स्वास्थ्य कर्मियों और बुजुर्गों के लिए ऑक्सफोर्ड Covid-19 की वैक्सीन अगले साल फरवरी 2021 तक आ जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि आम लोगों के लिए यह वैक्सीन अप्रैल तक उपलब्ध होनी चाहिए। एक कार्यक्रम के दौरान सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला ने कहा कि आम जनता को जरूरी दो खुराक की कीमत अधिकतम एक हजार रुपये होगी लेकिन यह टेस्ट के अंतिम नतीजों और नियामक की मंजूरी पर निर्भर करेगा। पूनावाला ने कहा कि संभवतया 2024 तक हर भारतीय को वैक्सीन लग चुकी होगी। हर व्यक्ति को कब तक लगेगा कोरोना का टीका अदार पूनावाला ने कहा कि भारत में हर व्यक्ति को टीका लगने में दो या तीन साल लग जाएंगे। यह केवल सप्लाई में कमी के कारण नहीं बल्कि इसलिए भी क्योंकि आपको बजट, टीका, साजो सामान, बुनियादी ढांचे की जरूरत है और फिर टीका लगवाने के लिए लोगों को राजी होना चाहिए और यह वे कारक हैं जो पूरी आबादी के 80-90 प्रतिशत लोगों को टीकाकरण के लिए जरूरी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कोविड वैक्सीन को लेकर कही ये बात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि भारत में वैक्सीन का डिस्ट्रीब्यूशन वैज्ञानिक तरीके से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे देश की आबादी 135 करोड़ है। इतनी बड़ी आबादी के लिए इतनी बड़ी मात्रा में वैक्सीन की खुराकें उपलब्ध कराना आसान नहीं है। जुलाई से अगस्त 2021 तक हमारे पास 400-500 मिलियन वैक्सीन की खुराकें उपलब्ध होंगी। अभी कई कंपनियों में इसका क्लिनिकल ट्रायल जारी है। (इनपुट भाषा)

California announces a curfew aimed at curbing the rise in infections.


World New York TimesBy BY JILL COWAN Via NYT To WORLD NEWS

Giuliani spouted falsehoods for 90 minutes. Fox News aired it in its entirety.


U.S. New York TimesBy BY TIFFANY HSU Via NYT To WORLD NEWS

A new combination of drugs has been authorized for patients hospitalized with severe cases.


World New York TimesBy BY REBECCA ROBBINS Via NYT To WORLD NEWS