Featured Post

Don’t Travel on Memorial Day Weekend. Try New Restaurants Instead.

Food New York TimesBy BY NIKITA RICHARDSON Via NYT To WORLD NEWS

Friday, March 6, 2020

सरकार की राज्यों को सलाह, सभाओं में ना लें हिस्सा

नई दिल्लीकेंद्र सरकार ने शुक्रवार को सभी राज्यों को के चलते बड़ी सभाओं और सम्मेलनों को टालने या स्थगित करने की सलाह दी। विभिन्न नियामक संस्थाएं और संस्थान खतरनाक कोरोनो वायरस को फैलने से रोकने के लिए काम कर रहे हैं। इस वायरस से देश में अब तक 31 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। सरकार की ओर से अडवाइजरी तब जारी की गई है जब Covid-19 मामलों की कुल संख्या वैश्विक स्तर पर 1 लाख को पार कर गई। दुनिया भर में कोरोना वायरस के कारण शुक्रवार तक 3,411 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, भारत में अभी तक इस वायरस के कारण किसी के मारे जाने की खबर नहीं है। पढ़ें, 5 मार्च तक, पूरे भारत में 29,607 लोगों का कोरोना वायरस की जांच के लिए एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) के तहत टेस्ट हुआ। भारत में इस वायरस से संक्रमित ताजा मामला दिल्ली के उत्तम नगर का एक 25 वर्षीय युवक है। वह दिल्ली से तीसरा Covid-19 रोगी है। इससे पहले गुरुग्राम की एक कंपनी का कर्मचारी, जो 25 फरवरी को थाइलैंड और मलेशिया की यात्रा से लौटा था, संक्रमित मिला था। उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य 11 लोगों को, जिसमें उसकी पत्नी, भाई, भाभी और दो बच्चे शामिल हैं, घर पर अलग रखा गया है। दिल्ली सरकार के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने गुरुवार को हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि उनके नमूने टेस्ट के लिए लिए गए थे। इसके अलावा हरियाणा का स्वास्थ्य विभाग शनिवार को एसएआर समूह के उद्योग विहार कार्यालय में उनके साथ काम करने वाले सभी 540 लोगों की जांच करेगा। पढ़ें, कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि उद्योग विहार का ऑफिस 10 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। सरकार ने 76 साल के एक अमेरिकी नागरिक को ढूंढना शुरू कर दिया है (उन लोगों को खोजने के लिए जो उसके साथ संपर्क में थे), जो हाल ही में मुंबई में थे और शुक्रवार को भूटान में कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए इस साल किसी भी होली मिलन समारोह में हिस्सा नहीं लेने की घोषणा की थी। उनके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी किसी होली मिलन समारोह में हिस्सा नहीं बनने का फैसला किया है।

सरकार से नाराज 8 साल की पर्यावरण कार्यकर्ता

नई दिल्लीजलवायु परिवर्तन को लेकर काम करने वालीं आठ साल की कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी सरकार से नाराज हैं। उन्हें सरकार ने एक ऐसी शख्सियत के रूप में दिखाया जो प्रेरणा देती हैं लेकिन उन्होंने इस सम्मान पर नाखुशी जाहिर की। पिछले साल वर्ल्ड चिल्ड्रन पीस सम्मान से नवाजी गईं लिकीप्रिया ने कहा है कि उन्हें सम्मान के बजाय सुना जाना चाहिए। सरकार की ओर से सोशल मीडिया पर उन्हें 'शी इंस्पायर्स अस' अभियान के तहत दिखाया गया लेकिन उन्होंने इस पर जवाब देते हुए इस सम्मान को ठुकराने का फैसला किया। पढ़ें, लिकीप्रिया ने प्रधानमंत्री को टैग करते हुए लिखा, 'डियर पीएम, कृपया मेरे सम्मान पर जश्न ना मनाएं, यदि आप मेरी आवाज नहीं सुनने जा रहे हैं। 'शी इंस्पायर्स अस' के तहत मुझे उन लड़कियों और महिलाओं में से एक के रूप में चुनने के लिए शुक्रिया जो प्रेरित करती हैं। मैंने कई बार सोचा लेकिन फिर इस सम्मान को नहीं लेने का फैसला किया। जय हिंद।' लिकीप्रिया के ट्विटर अकाउंट पर लिखा गया है कि इसे वह नहीं बल्कि उनके गार्जियन मैनेज करते हैं। बता दें कि 'शी इंस्पायर्स अस' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू किया गया 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का एक अभियान है। पीएम मोदी ने साथ ही कहा था कि वह अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स उन महिलाओं को देंगे जिनकी कहानी प्रेरणा देती है। इसी के लिए सरकार का ट्विटर हैंडल ऐसी महिलाओं की कहानी शेयर कर रहा है जिन्होंने अच्छे काम करते हुए कइयों को प्रेरणा दी है। लिकीप्रिया मणिपुर की एक पर्यावरण कार्यकर्ता हैं। पिछले साल उन्हें डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम चिल्ड्रन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

Thursday, March 5, 2020

दिल्ली हाईकोर्ट से तबादला होने पर जस्टिस मुरलीधर ने कहा- मुझे कोई परेशानी नहीं है


दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) से विदा हुए न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस.मुरलीधर ने गुरुवार को कोर्ट के वकीलों व न्यायाधीशों को अपने पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में तबादले के घटनाक्रम के संबंध में जानकारी दी. via WORLD NEWS Zee News Hindi: India News

Was It Always Going to Be the Last Men Standing?


U.S. New York TimesBy BY LISA LERER Via NYT To WORLD NEWS

Biden Looks to Expand Staff as Bloomberg Weighs How to Help Him


U.S. New York TimesBy BY JONATHAN MARTIN AND ALEXANDER BURNS Via NYT To WORLD NEWS

Elizabeth Warren and the Curse of ‘Electability’


U.S. New York TimesBy BY JESSICA BENNETT Via NYT To WORLD NEWS

‘We Anticipate She Has the Coronavirus. We Do Not Anticipate Her Fighting.’


U.S. New York TimesBy BY JACK HEALY, KAREN WEISE AND MIKE BAKER Via NYT To WORLD NEWS