
U.S. New York TimesBy BY WEIYI CAI, JASMINE C. LEE AND JUGAL K. PATEL Via NYT To WORLD NEWS
Food New York TimesBy BY NIKITA RICHARDSON Via NYT To WORLD NEWS




जैसे-जैसे वोटिंग का दिन करीब आ रहा है महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार ज़ोर पकड़ रहा है। राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता लोगों से संपर्क कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य में तीन रैलियां करेंगे। वह अकोला, पार्तुर और पनवेल में चुनावी सभा को 16 अक्टूबर को संबोधित करेंगे। राज्य की 288 सीटों में से बीजेपी ने 124 सीटें अपने सहयोग दल शिवसेना को दी हैं और बाकी सीटों पर खुद लड़ रही है और उसमें से अपने छोटे सहयोगी दलों को भी कुछ सीटें दी हैं। राज्य में कांग्रेस और एनसीपी साथ लड़ रही हैं और उनकी टक्कर सीधे बीजेपी शिवसेना से है।

