महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई इस सीजन में एकबार फिर बारिश की मार झेल रही है। भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। शनिवार को जहां एक तरफ बदलापुर-वांगनी स्टेशनों के बीच फंसी महालक्ष्मी एक्सप्रेस की तस्वीरे सामने आईं वहीं दूसरी तरफ सवारी को उतारने प्लेटफॉर्म पर ऑटो लेकर आए चालक का भी विडियो सामने आया। जानकारी के मुताबिक विडियो मुंबई के शहद रेलवे स्टेशन पर रेल यात्री द्वारा बनाया गया। विडियो से न सिर्फ मुंबई में बारिश के कहर का अंदाजा लगता है बल्कि बेखौफ नियमों का उल्लंघन करते चालक को भी देखा जा सकता है।
via WORLD NEWS




