Featured Post

Don’t Travel on Memorial Day Weekend. Try New Restaurants Instead.

Food New York TimesBy BY NIKITA RICHARDSON Via NYT To WORLD NEWS

Tuesday, April 9, 2019

आर्टिकल 370: महबूबा बोलीं-कश्मीर ही नहीं, देश जल उठेगा


भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने घोषणा पत्र में संविधान से अनुच्छेद 370 को हटाने का वादा किया है। इसपर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि अगर ऐसा हुआ तो सिर्फ कश्मीर ही नहीं बल्कि पूरा देश जल उठेगा। महबूबा ने आगे कहा कि इसलिए मैं बीजेपी से अपील करना चाहती हूं कि वह आग से खेलना बंद कर दे।


via WORLD NEWS

आर्टिकल 370: फारूक अब्दुल्ला बोले- हम तो आजाद ही हो जाएंगे


भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) लगातार वादा कर रही है कि वह सत्ता में आई तो संविधान के अनुच्छेद 370 को समाप्त कर दिया जाएगा। जम्मू-कश्मीर की राजनीतिक पार्टियां नैशनल कॉन्फ्रेंस और पीपल्स डेमोक्रैटिक पार्टी (पीडीपी) लगातार इस कदम का विरोध कर रही हैं। अब नैशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि 370 खत्म करके दिखाएं हम भी देखते हैं। फारूक ने यह भी कहा कि अल्लाह को यही मंजूर होगा कि हम इनसे आजाद ही हो जाएंगे।


via WORLD NEWS

आजमगढ़: मस्जिद पहुंचे 'निरहुआ', फिर किया 'हवन'


भोजपुरी फिल्म स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने बीजेपी जॉइन की और अब आजमगढ़ लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। आजमगढ़ से बीजेपी का टिकट मिलने के बाद सोमवार को गाजीपुर जिले में निरहुआ के पैतृक गांव से कुलदेवी की पूजा करके रोडशो का शुभारंभ हुआ। गाजीपुर जिले से आजमगढ़ में प्रवेश करने के साथ यह रोडशो तीन विधानासभा क्षेत्रों से होकर गुजरा। रोडशो के बीच में निरहुआ सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए मंदिर और मस्जिद दोनों जगहों पर मत्था टेकने पहुंचे।


via WORLD NEWS

अहमदाबाद कोर्ट ने राहुल गांधी को दिया नोटिस


गुजरात में अहमदाबाद मेट्रो कोर्ट ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला को अहमदाबाद जिला सहकारी (एडीसी) बैंक द्वारा दाखिल मानहानि के मामले में 27 मई को अदालत में उपस्थित रहने के लिए नोटिस जारी किया है। एडीसी बैंक के चैयरमैन अजय पटेल ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस दर्ज कराया था।


via WORLD NEWS

लोकसभा चुनाव 2019: टाइम्स नाउ-VMR के सर्वे में दक्षिण भारतीय राज्यों में UPA को बढ़त


टाइम्स नाउ-वीएमआर के ऑपिनियन पोल के मुताबिक, लोकसभा चुनाव 2019 में कर्नाटक की 28 सीटों में से NDA को 16 सीटें और UPA को 12 सीटें मिलेंगी। ऑपिनियन पोल के मुताबिक इस बार के लोकसभा चुनाव में तमिलनाडु मे कांग्रेस+ को 33 सीटें और बीजेपी+ को 6 सीटें मिल सकती हैं। केरल में भी UDF को 20 में से 17 सीटें मिलने का अनुमान है।


via WORLD NEWS

श्रीनगर की रजिया सुल्तान बनी तलवारबाजी की पहली महिला कोच


कश्मीर में श्रीनगर की रजिया सुल्तान इस समय घाटी की सैंकड़ों लड़कियों के लिए मिसाल साबित हो रही हैं। रजिया वहां की पहली तलवारबाजी की कोच बनी हैं। जानकारी के मुताबित रजिया इस वक्त श्रीनगर स्थित सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाओं के साथ मिलकर लड़कियों को तलवारबाजी की ट्रेनिंग दे रही हैं।


via WORLD NEWS

भारतीय जेट ने मार गिराया था पाक का एक एफ-16 लड़ाकू विमान: IAF


भारतीय वायुसेना ने साफ किया है कि पाकिस्तान की एयरफोर्स ने 27 फरवरी को एफ-16 का इस्तेमाल किया था और IAF के मिग 21 बायसन ने एक F-16 को मार गिराया था। IAF ने यह भी कहा की उसके पास इस बात के पक्के सबूत हैं। सोमवार को मीडिया के सामने आकर एयर वाइस मार्शल आरजीके कपूर ने पाकिस्तान द्वारा फैलाए जा रहे झूठ को बेनकाब करते हुए सबूतों को सामने रखा। IAF ने AWACS (एयरबॉर्न वॉर्निंग ऐंड कंट्रोल सिस्टम) रेडार की तस्वीरें भी जारी की हैं।


via WORLD NEWS