Featured Post

Don’t Travel on Memorial Day Weekend. Try New Restaurants Instead.

Food New York TimesBy BY NIKITA RICHARDSON Via NYT To WORLD NEWS

Monday, March 18, 2019

'मैं भी चौकीदार' अभियान हुआ हिट, भाजपा कार्यकर्ताओं ने टैटू बनवा किया समर्थन


सोशल मीडिया पर 'मैं भी चौकीदार' प्रचार अभियान की शुरुआत करने के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने ट्विटर हैंडल का नाम बदल कर 'चौकीदार नरेंद्र मोदी' कर दिया। इसके बाद तो जैसे अपने नाम के आगे चौकीदार लगाने की होड़ सी लग गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ना सिर्फ सोशल मीडिया पर अपना नाम बदला बल्कि टैटू बनवा कर अभियान को समर्थन भी किया।


via WORLD NEWS

दिल्ली: फर्जी अफसर बन लोगों को धोखा देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार


राजधानी दिल्ली में एक व्यक्ति को पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। यह व्यक्ति खुद को सरकारी अफसर बताकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करता था और ठगी के कई मामले पुलिस के सामने आ चुके थे। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया और इसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।


via WORLD NEWS

LoC के पास रहने वालों की सुरक्षा के लिए सरकार ने बनवाए कंक्रीट के बंकर


पाकिस्तान की नापाक हरकतों से छुटकारा पाने और सीमावर्ती ग्रामीणों और उनके परिवार की सलामती के लिए सरकार ने रास्ता खोज निकाला है। घर-घर पक्के बंकर बनाए जाने लगे हैं। लोगों के बार-बार घर बार छोड़ने और जानमाल के नुकसान से आजिज आकर यह रास्ता अख्तियार किया है। हर बार पाक की ओर से गोलाबारी किए जाने से होने वाले नुकसान से बचने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है।


via WORLD NEWS

मनोहर पर्रिकर के निधन पर श्रद्धांजलि देने के लिये लोगों का लगा तांता


गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन पर उनके समर्थक मुख्यमंत्री निवास के बाहर आकर इकट्ठा हो गए हैं। उन्हें श्रद्धांजलि देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है। मनोहर पर्रिकर गोवा के चार बार मुख्यमंत्री रहे और उन्होंने राज्य में कैथोलिक समुदाय को जोड़कर बीजेपी को मज़बूत किया। पर्रिकर छात्र जीवन से ही आरएसएस के अनुशासित सदस्य थे और आईआईटी के बाद भी संघ से जुड़े रहे। पर्रिकर अपनी सादगी और भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम से वह लोकप्रिय थे। पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें भारत का रक्षा मंत्री बनाया और सितंबर 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक उनकी निगरानी में हुई।


via WORLD NEWS

IIT से रक्षा मंत्री तक, ऐसा रहा पर्रिकर का सफर


भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, देश के पूर्व रक्षामंत्री और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन हो गया है। 63 साल के पर्रिकर लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। रविवार को वह इस भयानक बीमारी से जिंदगी की जंग हार गए और अपने गृह राज्य गोवा में ही उन्होंने आखिरी सांसें लीं।


via WORLD NEWS

मनोहर पर्रिकर के निधन पर राजनेताओं ने दी श्रद्धांजलि


गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन पर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी दलों के नेताओं ने श्रद्धांजलि दे रहे हैं। रविवार को मनोहर पर्रिकर का निधन 63 साल की उम्र में हुआ। पर्रिकर शुरू से आरएसएस से जुड़े रहे। वहतीन बार गोवा के मुख्यमंत्री भी रहे। उन्हें पैक्रियाटिक कैंसर था और लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हुआ।


via WORLD NEWS

नितिन गडकरी ने कहा, मनोहर पर्रिकर का निधन बीजेपी के लिये बड़ी क्षति


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की निधन बीजेपी के लिये बड़ी क्षति है। उन्होंने पर्रिकर को श्रद्धांजलि दी और साथ ही कहा कि वह एक जमीनी नेता थे और सादगी भरा जीवन जीते थे। पर्रिकर का निधन लंबी बीमारे के बाद हुआ है। वह पैंक्रियाटिक कैंसर से पीड़ित थे।


via WORLD NEWS