Featured Post
Don’t Travel on Memorial Day Weekend. Try New Restaurants Instead.
Food New York TimesBy BY NIKITA RICHARDSON Via NYT To WORLD NEWS
Tuesday, March 12, 2019
ट्रेन की टिकट से सुलझा हत्या का मामला, सीसीटीवी में कैद हुआ पीला स्कार्फ
महाराष्ट्र में पुलिस ने एक हत्या के मामले को बड़े ही गजब तरीके से सुलझाया है। एक शख्स का शव धारगांव में नागपुर-जबलपुर हाइवे पर 8 मार्च को मिला। जिसकी पहचान मुश्किल हो रही थी और पुलिस ने इस मामले को सुलझाने के लिये 50,000 रुपये का ईनाम भी घोषित किया था। पुलिस ने 20 साल के पीड़ित शख्स की पहचान उसके पास से मिले टिकट से हुई। उसके पास से गोंदिया-नागपुर का रेलवे टिकट मिला। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में देखा कि उस शख्स ने पीले रंग का एक गमछा या स्कार्फ पहन रखा है और बाइक पर है। पुलिस ने इस संकेत को ट्रेस करके दोषियों को पकड़ा और उनके पकड़े जाने के बाद पीड़ित की पहचान की गई।
via WORLD NEWS
नमक सत्याग्रह के 89 साल पूरे, 'दांडी सॉल्ट चैलेंज' का आयोजन
नमक सत्याग्रह के 89 साल पूरे होने के अवसर पर महात्मा गांधी द्वारा तय की गई दांडी यात्रा के रूट पर 'दांडी सॉल्ट चैलेंज' का आयोजन किया जा रहा है। गुजरात में 12 मार्च को आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम के दौरान मैराथन दौड़ और साइकिलिंग होगी। इसमें 25,000 धावक और साइकिलिस्ट के भाग लेने की संभावना है। महात्मा गांधी ने 1930 में अंग्रेज़ी शासन के खिलाफ सत्याग्रह किया था। 26 दिनों तक चला यह सत्याग्रह अहिंसात्मक था।
via WORLD NEWS
कांग्रेस में शामिल होंगे हार्दिक पटेल, लड़ सकते हैं लोक सभा चुनाव
पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने 12 मार्च को गांधीनगर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल होने का एलान किया है। हार्दिक ने ट्वीट कर इसकी जानकारी खुद दी है। हार्दिक ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा है की अगर उनकी पार्टी का आदेश होगा तो वे लोक सभा चुनाव भी लड़ सकते हैं। मंगलवार को ही गांधीनगर में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक प्रस्तावित है। बाद में एक रैली का भी आयोजन किया जाएगा। हार्दिक ने अप्रैल 2015 में पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति के तहत अपना पहला आंदोलन किया था। इस आंदोलन के बाद हार्दिक चर्चा में आए थे।
via WORLD NEWS
Monday, March 11, 2019
Idolatry at the Western Wall

Word + Quiz: abecedarian

Ethiopian Airlines, Brexit, Venezuela: Your Monday Briefing
