Featured Post

Don’t Travel on Memorial Day Weekend. Try New Restaurants Instead.

Food New York TimesBy BY NIKITA RICHARDSON Via NYT To WORLD NEWS

Tuesday, February 19, 2019

लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी 25 और शिवसेना 23 सीटों पर लड़ेंगी चुनाव, बनी सहमति


महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगे। दोनों पार्टियों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति बन गई है। बीजेपी 25 और शिवसेना 23 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियां बराबर सीटों पर लड़ेंगी। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इसका ऐलान किया।


via WORLD NEWS

देखें: एरो इंडिया में लड़ाकू विमानों के करतब


बेंगलुरू में एरो इंडिया शो होने जा रहा है। भारतीय वायुसेना के येलाहांका स्थित एयरबेस पर होने वाले इस शो में कई देशों के लड़ाकू विमान हिस्सा ले रहे हैं।


via WORLD NEWS

बिहार: पुलवामा हमले में शहीद हुए CRPF जवान के परिवार को गोद लेंगी शेखपुरा की डीएम


पुलवामा हमले में बिहार के दो जवान- हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार सिन्हा और रतन कुमार ठाकुर भी शहीद हो गए थे। बिहार के शेखपुरा जिले की जिलाधिकारी इनायत खान ने दोनों शहीदों के परिवार की मदद के लिए एक फैसला किया है। उन्होंने दोनों शहीद में से एक के परिवार को गोद लेने की इच्छा जताई है। इसके अलावा उन्होंने दोनों परिवारों की मदद के लिए खाता खोलने के आदेश भी दिए हैं।


via WORLD NEWS

लखनऊः सदन में फूट-फूटकर रोए SP विधायक, 10 लाख की चोरी के डेढ़ महीने बाद भी दर्ज नहीं हुई FIR


उत्तर प्रदेश विधानसभा में सोमवार को उस समय अजीब स्थिति बन गई, जब एक विधायक फूट-फूटकर रोने लगे। समाजवादी पार्टी से आजमगढ़ के मेहनगर विधानसभा सीट से विधायक कल्पनाथ पासवान इस बात से दुखी थे कि प्रदेश की पुलिस किसी की नहीं सुन रही। हाथ जोड़कर रोते हुए विधायक बोले कि उनके दस लाख रुपये गाड़ी से चोरी हो गए, लेकिन पुलिस ने उनकी एफआईआर तक दर्ज नहीं की।


via WORLD NEWS

RBI सरकार को देगी 28,000 करोड़ का अंतरिम डिविडेंड


रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया सरकार को 28,000 करोड़ का अंतरिम डिविडेंड देगी।


via WORLD NEWS

पुलवामा में मुठभेड़ खत्म, तीन जैश आतंकी मारे गए


जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ खत्म हो गई है। इस मुठभेड़ में जैश ए मोहम्मद के तीन आतंकी मारे गए हैं।


via WORLD NEWS

बेंगलुरू: ड्रोन ओलंपिक का आयोजन, कई टीमों ने दिखाए इस्तेमाल के तरीके


बेंगलुरू में ड्रोन अलंपिक्स का आयोजन किया गया जिसमें कई टीमों ने हिस्सा लिया। इस तरह का आयोजन भारत में पहली बार हुआ है। इन टीमों ने ड्रोन के इस्तमेल को लेकर प्रदर्शन किया। सुरक्षा के साथ-साथ ही इसका उपयोग फूड पैकेट्स की डिलिवरी और आपदा के समय पीड़ितों तक खाना पहुंचाने तक के लिये किया जा सकता है, इसकी जानकारी दी गई।


via WORLD NEWS