Featured Post

Don’t Travel on Memorial Day Weekend. Try New Restaurants Instead.

Food New York TimesBy BY NIKITA RICHARDSON Via NYT To WORLD NEWS

Monday, January 14, 2019

दिल्ली में पाक हाई कमिशन का अधिकारी हिरासत में


दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमिशन के अधिकारी को पुलिस ने हिरासत में लिया है. जानकारी के मुताबिक खबर मिलते ही पाकिस्तान ने यह मामला भारतीय वाणिज्य दूतावास के समक्ष उठाने की बात कही है.


via WORLD NEWS

अर्ध कुंभ मेले के लिए प्रयागराज में लगा साधु-संतों और श्रद्धालुओं का जमावड़ा


अर्ध कुंभ मेला प्रयागराज में शुरू हो गया है। यह मेला 14 जनवरी से शुरू होकर 3 मार्च तक त्रिवेणी पर गंगा, जमुना और सरस्वती के संगम पर चलेगा। मान्यता के अनुसार लाखों श्रद्धालु इस दौरान संगम पर नहाएंगे और ऐसी मान्यता है कि डुबकी लगाने से पाप खत्म हो जाते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिये सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रयागराज में साधु-संतों और श्रद्धालुओं का जमावड़ा लग चुका है।


via WORLD NEWS

मकर संक्रांति पर गुड़ से बने यह मिष्ठान हैं लोगों के आकर्षण का केंद्र


मकर संक्रांति पर गुड़ से बने यह मिष्ठान हैं लोगों के आकर्षण का केंद्र...


via WORLD NEWS

सफदरजंग अस्पतालः डॉक्टर से मारपीट पर विरोध, आपातकालीन सेवा प्रभावित


दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रविवार को इलाज कराने पहुंचे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल, यहां के डॉक्टरों ने हेड कॉन्स्टेबल के बेटे द्वारा एक रेजिडेंट डॉक्टर से मारपीट किए जाने से नाराज होकर रविवार को काम नहीं किया। उनके इस कदम से अस्पताल में आपातकालीन सेवाएं प्रभावित रहीं।


via WORLD NEWS

राम विलास पासवान के खिलाफ बेटी कर रही धरना, राबड़ी देवी को कहा था 'अंगूठा छाप'


कहा जाता है कि राजनीति में कुछ भी संभव है। आशा पासवान ने अपने पिता राम विलास पासवान के खिलाफ धरने पर बैठी हैं। उनका विरोध इस बात को लेकर हा कि राम विसाल पासवान ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को अंगूठा छाप कह दिया था। आशा पासवान ने माग की हैं कि इस बयान पर उनके पिता माफी मांगें।


via WORLD NEWS

देखें: आर्मी डे समारोह से पहले रिहर्सल करते भारतीय सेना के जवान


सेना दिवस समारोह से पहले भारतीय जवानों ने दिल्ली कैंट के करिअप्पा ग्राउंड में फुल ड्रेस रिहर्सल किया। 15 जनवरी को होने वाले इस आयोजन में भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जाती है जिन्होंने देश के लिये अपनी जान दी। यह 71वां सेना दिवस होगा।


via WORLD NEWS

मनमोहन सिंह की मौजूदगी में पीएम मोदी का कांग्रेस पर तंज


पीएम मोदी ने रविवार को गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर 350 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया। पीएम मोदी के आवास पर इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस जेएस खेहर भी मौजूद थे। इस दौरान पीएम ने मनमोहन सिंह के सामने ही कांग्रेस को नाम लिए बगैर निशाना साधते हुए कहा, 'सिख गुरुओं ने हमें न्याय की तरफ रहने की सीख दी है।' पीएम ने करतारपुर कॉरिडोर का जिक्र करते हुए कहा, '1947 की गलती को सुधार लिया गया है।'


via WORLD NEWS