Featured Post

Don’t Travel on Memorial Day Weekend. Try New Restaurants Instead.

Food New York TimesBy BY NIKITA RICHARDSON Via NYT To WORLD NEWS

Saturday, December 22, 2018

बीजेपी, एलजेपी में सीटों के बंटवारे पर बनी सहमति, आज हो सकता है ऐलान


बीजेपी और एलजेपी के बीच अगले साल के लोकसभा चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे पर समझौता हो गया है। आज दोनो पार्टियां इस समझौते का औपचारिक ऐलान कर सकती हैं। समझौते के तहत एलजेपी को बिहार में 5 और यूपी में 1 लोकसभा सीट मिलेगी। वहीं बिहार से राज्यसभा की एक सीट भी पार्टी के खाते में जाएगी।


via WORLD NEWS

भाई के इलाज के लिए महिला ने सीएम से मदद की गुहार की, योगी ने तुरंत दिया आदेश


लखनऊ के केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर का दौरा कर रहे सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने एक महिला ने मदद की गुहार लगाई। दरअसल महिला को अपने भाई के इलाज के लिए वित्तीय मदद की जरूरत थी। योगी आदित्यनाथ ने तुरंत अधिकारियों से महिला को मदद देने का आदेश दिया।


via WORLD NEWS

सचिन तेंदुलकर ने पत्नी अंजलि के साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में प्रार्थना की


अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने पहुंचे सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि


via WORLD NEWS

अजमेर में नसीरुद्दीन शाह का प्रोग्राम रद्द


बुलंदशहर हिंसा पर नसीरुद्दीन शाह के बयान को लेकर उठे विवाद के बाद अजमेर में आयोजित उनका एक प्रोग्राम रद्द कर दिया गया। दरअसल, अजमेर लिटरेचर फेस्टीवल के एक इवेंट में शाह को भाषण देना था, लेकिन भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के विरोध के कारण इस इवेंट को रद्द कर दिया गया।


via WORLD NEWS

देखें, पीएम मोदी ने स्टैच्यू ऑफ युनिटी के लेज़र शो का आनंद लिया


पीएम मोदी ने स्टैच्यू ऑफ युनिटी के लेज़र शो का आनंद लिया। लेज़र शो का आयोजन स्टैच्यू ऑफ युनिटी देखने पहुंचे पर्यटकों के लिए किया गया था।


via WORLD NEWS

राजीव गांधी का 'भारत रत्न' वापस लेने की मांग पर 'आप' में घमासान, अलका लांबा से मांगा गया इस्तीफा


1984 दंगों के सिलसिले में आम आदमी पार्टी में इस बात पर घमासान शुरू हो गया है कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दिया गया भारत रत्न की उपाधि को वापस लेने की मांग की जाए। इस प्रस्ताव के पक्ष में विधानसभा में बोलने के लिए अलका लांबा को कहा गया, लेकिन वह वॉक-आउट कर गईं। अब अलका लांबा ने कहा है कि पार्टी हाईकमान ने उनसे इस्तीफा देने को कहा है।


via WORLD NEWS

WORLD NEWS: Mega Millions numbers selected for Friday's $305M jackpot


"Mega Millions numbers selected for Friday's $305M jackpot U.S. " Via FOX NEWS To WORLD NEWS