Featured Post
Don’t Travel on Memorial Day Weekend. Try New Restaurants Instead.
Food New York TimesBy BY NIKITA RICHARDSON Via NYT To WORLD NEWS
Saturday, November 10, 2018
सबरीमाला: 539 महिलाओं का ऑनलाइन आवेदन
केरल के सबरीमाला मंदिर में में दर्शन करने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होने के 1 सप्ताह के अंदर प्रतिबंधित 10 से 50 वर्ष की उम्र वर्ग की कुल 539 महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। केरल पुलिस ने अब यह जरूरी कर दिया है कि जो भी वाहन सबरीमाला की ओर आ रहे हैं, उन्हें अपने स्थानीय पुलिस स्टेशन से पुलिस पास लेकर आना होगा। इस कदम का बीजेपी विरोध कर रही है।
MP: चुनाव मैदान में उतरा 100 करोड़ी उम्मीदवार
कांग्रेस उम्मीदवार के रूप पर्चा भरने वाले संजय शुक्ला ने खुद को 103.71 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति का मालिक बताया है। हलफनामे के मुताबिक वह 41.35 करोड़ रुपये मूल्य की चल संपत्ति के मालिक हैं, जबकि उनकी अचल संपत्ति का मौजूदा बाजार मूल्य 62.36 करोड़ रुपये है।
छत्तीसगढ़: कांग्रेस ने 1 लाख जॉब का किया वादा
विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से तीन दिन पहले कांग्रेस ने अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है। घोषणापत्र में कांग्रेस ने 'छत्तीसगढ़ के लिए 36 लक्ष्यों' का वादा किया है। घोषणापत्र में युवाओं के लिए 1 लाख सरकारी नौकरियां और किसानों के लिए कर्जमाफी और बिजली बिल हाफ करने का वादा किया गया है।
PM पर विवादित पोस्ट, कांग्रेस नेता पर केस
पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में उनके ऊपर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर कांग्रेस नेता सत्यप्रकाश श्रीवास्तव के खिलाफ एक वकील ने मुकदमा दर्ज कराया है।
हैदराबाद का नाम बदलने का दावा, सियासत तेज
हैदराबाद की गोशमहल विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक टी राजा सिंह ने दावा किया था कि आगामी विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी जीतती है तो हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर रखा जाएगा। उन्होंने गुरुवार को कहा कि हैदराबाद के साथ-साथ बीजेपी सिकंदराबाद और करीमनगर के भी नाम बदल देगी।
विस चुनाव: धीमी हो सकती है मोदी की प्रचार मेल
पार्टी सूत्रों का कहना है कि फिलहाल जो प्लानिंग की जा रही है, उसके तहत पीएम मध्य प्रदेश में एक दर्जन और राजस्थान में 10 रैलियों को संबोधित कर सकते हैं।
600 करोड़ की धोखाधड़ी: रेड्डी अब भी फरार
बेल्लारी के चर्चित खनन कारोबारी जनार्दन रेड्डी का नाम 600 करोड़ के पोंजी स्कैम से जुड़ा है। पुलिस की तीन विशेष टीमें उनकी तलाश में हैदराबाद भेजी गईं, लेकिन वह फरार हो गए।
Subscribe to:
Posts (Atom)