New Parliament House: नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से कराने की विपक्ष की मांग के बीच कई राजनीतिक दलों ने 28 मई को आयोजित समारोह का बहिष्कार करने का फैसला किया है। कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों की मांग है कि संसद के नए भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से कराया जाए।
Congress On New Sansad Bhawan Inaugration: कांग्रेस ने नए संसद भवन के उद्घाटन के पहले मोदी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस का कहना है कि इसका उद्घाटन पीएम मोदी की जगह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को करना चाहिए था। इसपर भारतीय जनता पार्टी ने जवाब दिया है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री द्वारा नए संसद भवन के उद्घाटन करने पर आपत्ति जताई। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि राष्ट्रपति को नए संसद भवन का उद्घाटन करना चाहिए, न कि प्रधानमंत्री को। कई अन्य विपक्ष के नेताओं ने भी राष्ट्रपति से उद्घाटन कराने की मांग उठाई।