Featured Post

Don’t Travel on Memorial Day Weekend. Try New Restaurants Instead.

Food New York TimesBy BY NIKITA RICHARDSON Via NYT To WORLD NEWS

Sunday, May 31, 2020

दिल्‍ली बॉर्डर खोलेगा हरियाणा, नहीं लगेगा पास

चंडीगढ़ हरियाणा सरकार ने प्रदेश के साथ लगती दिल्ली की सीमाओं को खोलने का फैसला लिया है। यह फैसला मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में लॉक डाउन के अगले चरण को लेकर हुई बैठक में लिया गया। अब केंद्र की गाइडलाइंस के अनुसार दिल्ली के साथ लगती सीमाओं पर सामान्य रूप से लोगों की आवाजाही बिना पास के आवाजाही हो सकेगी। हालांकि हरियाणा सरकार ने 30 जून 2020 तक कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन बढाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा, राज्य सरकार ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम, जिला मैजिस्ट्रेट और संबंधित विभाग के दिशानिर्देशों के अनुसार चरणबद्ध तरीके से प्रतिबंधित क्षेत्रों को खोलने का भी निर्णय लिया है। रविवार छोड़ रोज सभी बाजार खुलेंगे हरियाणा में सभी बाजार अब सुबह 9:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक खुलेंगे और कोई ऑड-इवन फॉर्म्‍युला लागू नहीं होगा। इसके अतिरिक्‍त रविवार को सभी बाजार बंद रहेंगे। धार्मिक स्थल और दूसरी संस्‍थाओं को 8 जून से खोलने के लिए हरियाणा सरकार 6 जून को बैठक करेगी। सीएम ने वरिष्‍ठ अधिकारियों संग की बैठकयह निर्णय आज यहां हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में आयोजित राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में लिया गया है। बैठक में उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला और गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज भी उपस्थित थे। लोगों व माल की आवाजाही पर प्रतिबंध नहींबैठक में फैसला लिया गया कि राज्य के संबंधित जिलों के उपायुक्त अपने अधिकार क्षेत्र में सीआरपीसी की धारा-144 के अंतर्गत व्यक्तिगत आवाजाही पर रात्रि 9 बजे से सुबह 5 बजे तक आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर प्रतिबंध लगा सकते हैं। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि राज्‍यों व जिलों के बीच लोगों व माल की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। इसके अलावा, राज्य में प्रातः 9 बजे से सायं 7 बजे तक दुकानें खुली रहेंगी और संबंधित जिला के उपायुक्त अपने अधिकार क्षेत्र में भीड़भाड़ वाली मार्केट में आंकलन के आधार पर उपयुक्त प्रतिबंध लगा सकते हैं। 5 बजे से शुरू हो सकती हैं खेल गतिविधियांबैठक में निर्णय लिया गया है कि खेल गतिविधियां प्रातः 5 बजे से शुरू की जा सकती है जबकि इसके लिए पहले 7 बजे शुरू करने के निर्देश थे। इसके अलावा, खेल गतिविधियों से संबंधित पहले जारी किए गए दिशानिर्देश लागू रहेंगे। सोशल डिस्‍टेंसिंग और सेनिटाइजेशन जरूरीबैठक में बताया गया कि कोविड-19 प्रबंधन के लिए जारी राष्ट्रीय निर्देशों के तहत सार्वजनिक स्थानों, कार्यस्थलों पर और परिवहन के दौरान चेहरे पर फेस कवर होना आवश्यक है। इसके अलावा, सार्वजनिक स्थानों पर कम से कम 6 फीट की दूरी व्यक्तिगत तौर पर बनाए रखनी होगी। दुकानदार को सुनिश्चित करना होगा कि उनके ग्राहक जरूरी दूरी बनाए रखें साथी ही दुकान में एक समय में 5 से ज्‍यादा लोग न हों। सार्वजनिक समारोहों पर जारी रहेगी रोकइसके अतिरिक्त व्यापक स्तर पर लोगों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध रहेगा। विवाह से संबंधित सभा के दौरान 50 से अधिक व्यक्तियों को एकत्रित नहीं किया जा सकता है और अंतिम संस्कार के दौरान 20 से अधिक व्यक्ति इकटठा नहीं हो सकते हैं। हरियाणा सरकार ने निर्णय लिया है कि अगले आदेशों तक राज्य सरकार के ‘ए’ और ‘बी’ स्तर के अधिकारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति रहेगी और ‘सी’ व ‘डी’ स्तर के कर्मचारियों की 75 प्रतिशत उपस्थिति होगी। बैठक में बताया गया है कि आपदा प्रबंधन कानून के तहत जुर्माना प्रावधान लागू होगा। बसों का टाइम टेबल जारी होगा दूसरे राज्‍यों व जिलों के बीच बसों की आवाजाही का टाइम टेबल समय-समय पर परिवहन विभाग जारी करेगा। इसके अलावा, टैक्सी व कैब वर्तमान मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार चलती रहेगी। बैठक में यह भी बताया गया कि आगामी 8 जून से लोगों के लिए धार्मिक स्थानों पर पूजा गतिविधियां शुरू करने, होटल, रेस्तरां तथा अन्य सत्कार सेवाएं तथा शॉपिंग मॉल को खोलने संबंधित निर्णय केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशों के आने के बाद लिया जाएगा।

कोरोना प्रभावित देशों में 7वें नंबर पर पहुंचा भारत

नई दिल्ली भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की श्रेणी में भारत अब सातवें नंबर आ गया है। भारत में आज 8,335 नए पॉजिटिव केस आए हैं, जिसके बाद कुल संख्या 190,162 पहुंच गई है। भारत पहले फ्रांस के नीचे था लेकिन अब फ्रांस से भी आगे निकल गया है। फ्रांस में 188,625 कोरोना पॉजिटिव केस हैं। इससे पहले भारत कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे बुरी तरह प्रभावित देशों की सूची में नौवें स्थान पर था। पूरे विश्व में अब तक 6,210,058 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। भारत में आज 8,335 कोरोना पॉजिटिव मामलेभारत में आज सबसे ज्यादा 8,335 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। वहीं 215 लोगों की मौत भी हुई है। भारत में अब तक 5,402 लोग कोरोना वायरस से मर चुके हैं। भारत में अब तक 91, 429 लोग इस बीमारी से निजात पा चुके हैं और 93,331 लोग अभी भी इस भयंकर बीमारी से पीड़िता हैं। भारत पहुंचा सातवें नंबर परकोरोना वायरस संक्रमण से सबसे बुरी तरह प्रभावित देशों की सूची में भारत से ऊपर छह देश हैं, जिसमें अमेरिका, ब्राजील,रूस, स्पेन, यूके और इटली हैं। कोरोना से सबसे ज्यादा संक्रमित देश अमेरिका है जहां 1,823,974 कोरोना पॉजिटिव केस हैं। उसके बाद ब्राजील है जिसमें 501,985, रूस 405,843, स्पेन 286, 308, ब्रिटेन 274, 762 और इटली में 233,019 कोरोना पॉजिटिव केस हैं। लॉकडाउन में छूट के बाद तेजी से बढ़े मरीजलॉकडाउन में छूट देने के बाद भारत में कोरोना के मामले और तेजी से बढ़े हैं। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 18 मई को लागू किए गए चौथे चरण के लॉकडाउन के दौरान रविवार सुबह 8 बजे तक संक्रमण के 85,974 मामले सामने आए जो देश में अब तक आए कुल मामलों का तकरीबन आधा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 31 मई की आधी रात को खत्म हो रहे चौथे चरण के लॉकडाउन में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में से 47.20 प्रतिशत मामले सामने आए थे। किस राज्य में कितनी मौतें हुईशनिवार सुबह से और रविवार दोपहर तक 193 लोगों की मौत संक्रमण से हो चुकी है जिनमें से महाराष्ट्र में 99 , गुजरात में 27, दिल्ली में 18 , मध्य प्रदेश और राजस्थान में नौ-नौ, पश्चिम बंगाल में सात , तमिलनाडु और तेलंगाना में छह-छह, बिहार में पांच, उत्तर प्रदेश में तीन, पंजाब में दो और हरियाणा एवं केरल में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। इस वैश्विक महामारी से देश में कुल 5,164 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से सबसे अधिक 2,197 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। इसके बाद गुजरात में 1,007, दिल्ली में 416, मध्य प्रदेश में 343, पश्चिम बंगाल में 309, उत्तर प्रदेश में 201, राजस्थान में 193, तमिलनाडु में 160, तेलंगाना में 77 और आंध्र प्रदेश में 60 लोगों की मौत हुई। कर्नाटक में इस बीमारी से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 48, पंजाब में 44, जम्मू-कश्मीर में 28, हरियाणा में 20, बिहार में 20, केरल में नौ और ओडिशा में सात है। हिमाचल प्रदेश, झारखंड और उत्तराखंड में कोविड-19 से पांच-पांच लोगों की मौत हुई जबकि चंडीगढ़ और असम में अब तक चार-चार लोगों ने जान गंवाई है। किस राज्य में कितने बढ़ें कोरोना मरीजमंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मेघालय और छत्तीसगढ़ में कोविड-19 से एक-एक शख्स की मौत हुई है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, मौत के 70 प्रतिशत मामलों में मरीज किसी न किसी अन्य बीमारी से भी पीड़ित थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में सबसे अधिक 65,168 संक्रमित महाराष्ट्र में हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 21,184, दिल्ली में 18,549, गुजरात में 16,343, राजस्थान में 8,617, मध्य प्रदेश में 7,891 और उत्तर प्रदेश में 7,445 लोग इस बीमारी की चपेट में आए। पश्चिम बंगाल में संक्रमितों की संख्या 5,130 , बिहार में 3,636, आंध्र प्रदेश में 3,569 , कर्नाटक में 2,922, तेलंगाना में 2,499, जम्मू कश्मीर में 2,341, पंजाब में 2,233, हरियाणा में 1,923 और ओडिशा में 1,819 है। केरल में 1,208, असम में 1,185, उत्तराखंड में 749, झारखंड में 563, छत्तीसगढ़ में 447, हिमाचल प्रदेश में 313, चंडीगढ़ में 289, त्रिपुरा में 268, लद्दाख में 74 और गोवा में 70 मामले सामने आए। मणिपुर में संक्रमण के 62, पुडुचेरी में 51, नगालैंड में 36 और अंडमान एवं निकोबार द्वीप में 33 मामले सामने आए। मेघालय में कोरोना वायरस के अब तक 27, अरुणाचल प्रदेश में चार, दादरा एवं नागर हवेली में दो मामले और मिजोरम एवं सिक्किम में अब तक एक-एक मामला सामने आया है।

लॉकडाउन: मां की दवाई के पैसे नहीं थे, दी जान

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-खीरी में 50 साल के एक शख्स ने कथित तौर पर बेरोजगारी से तंग आकर जान दे दी। शख्स ने ट्रेन के सामने आकर कर ली। मरने वाले शख्स का नाम भानु प्रकाश गुप्ता था। वह शाहजहांपुर के एक रेस्टोरेंट में काम करते थे। सुसाइड नोट में उन्होंने बेरोजगारी से तंग आकर खुदकुशी करने की बात लिखी। भानु ने लिखा कि लॉकडाउन की वजह से उनकी नौकरी चली गई थी। लखीमपुर-खीरी के थाना मैगलगंज इलाके के बस्ती खखरा के रहने वाले भानु प्रकाश गुप्ता लॉकडाउन से पहले पड़ोसी जिले शाहजहांपुर में एक रेस्टोरेंट पर काम करते थे। लेकिन, लॉकडाउन के बाद भानु अपने गांव वापस आ गए और बेरोजगारी व मां का स्वास्थ्य खराब होने के चलते दवाइयों के अभाव में परेशान हो गए। '...सुसाइड के अलावा कोई रास्ता नहीं दिख रहा' भानु ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि राशन तो मिल रहा है, लेकिन घर की और जरूरत नहीं पूरी हो रही है। मां की तबीयत भी खराब है। ऐसे में सुसाइड के अलावा कोई रास्ता नहीं दिख रहा। बहन ने बताया घर की आर्थिक हालत नहीं थी ठीक बहन रेनू ने कहा कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी और दूसरी दिक्कतें भी थीं। मां की तबीयत खराब थी इसलिए शायद भाई ने आत्महत्या कर ली। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सुसाइड नोट बरामद हुआ है, उससे स्पष्ट है कि राशन मिल रहा था। इसके अलावा जो भी आगे लिखा हुआ है उसको देखकर कार्रवाई की जाएगी।

कोरोना: मंत्री से लिया था राशन, जनता पर खतरा

देहरादूनउत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर काफी सतर्क रहने वाले कैबिनेट मंत्री के घर तक कोरोना संक्रमण पहुंच गया। शनिवार को देहरादून की एक निजी लैब में उनकी पत्नी अमृता रावत में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सतपाल महाराज, उनके दो बेटे और बहुएं भी पाई गई हैं। इसके साथ ही सतपाल के 17 स्टाफ भी पॉजिटिव निकले हैं। कुछ दिन पहले सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र भी गए थे। वहां उन्होंने राशन वितरण भी किया था। इस दौरान सतपाल महाराज की पत्नी भी साथ में थी। ऐसे में राशन वितरण में शामिल जनता पर भी संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। सतपाल महाराज और उनकी पत्नी अमृता रावत मानव सेवा उत्थान समिति चलाते हैं। उनके तीर्थ नगरी हरिद्वार समेत देश भर में कई आश्रम भी हैं। इन आश्रमों से भी तमाम अनुयायियों का उनके घर आना जाना है। ऐसे में इस संक्रमण की जद में कितने लोग हैं इसका अनुमान अभी ठीक नहीं लग सकता है। मंत्री बोले, पूरी कैबिनेट नहीं होगी क्वारंटीन मंत्री सतपाल महाराज के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव समेत सरकार के सभी मंत्रियों पर भी संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। सतपाल महाराज ने बुधवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में हिस्सा लिया था। उनके कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब सरकार के तमाम मंत्री मुख्यमंत्री और अधिकारियों के भी कोरोना टेस्ट कराने होंगे। इसके बाद तत्काल बाद मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव समेत सभी मंत्रियों को भी क्वारंटीन किए जाने की बात कही जा रही थी। हालांकि सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि आईसीएमआर की गाइडलाइन के अनुसार फर्स्ट कांटैक्ट में आने वाले लोगों को ही क्वारंटीन किया जाता है। ऐसे में उन्होंने सभी कैबिनेट मंत्री और अधिकारियों के क्वारंटीन होने की बात से इनकार कर दिया। दो बेटे और बहुएं भी पॉजिटिव सतपाल महाराज, उनके दो बेटे और बहुएं भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। एक बेटे की रिपोर्ट पर संशय है, इसलिए उनका दोबारा सैंपल लिया जाएगा। साथ ही उनके स्टाफ के 17 लोग पॉजिटिव मिले हैं और 6 की दोबारा से जांच की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने सतपाल महाराज के घर काम करने वाले सभी कर्मचारियों को क्वारंटीन कर दिया है। साथ ही महाराज के परिवार को देहरादून के एक होटल में क्वारंटीन किया गया है। अब परिवार के सभी कोरोना पॉजिटिव लोगों को अस्पताल में भर्ती कराने की तैयारी है।

'अनलॉक' होंगे रेस्तरां-होटल, पर होंगी इतनी शर्तें!

नई दिल्ली में केंद्र ने रेस्तरां और होटलों को खोलने की इजाजत दी है। साथ ही राज्य सरकारों को इजाजत दी है कि वे अपने हिसाब से जरूरी लगे तो पाबंदियां लगा सकते हैं। यानी जरूरी नहीं कि आपके घर के पास वाला रेस्तरां या होटल खुले ही। अगर राज्य सरकार या जिला प्रशासन को संक्रमण का खतरा दिखता है, तो पाबंदी जारी रह सकती है। कोरोना वायरस ने देश-विदेश में लोगों के लाइफस्टाइल को तो बदल ही दिया है, साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का मतलब भी समझा दिया है। रेस्तरां में प्लानिंग शुरू कर दी गई है कि किस तरह 8 जून से सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सर्विस दी जाए। क्या-क्या बदलाव आने वाले हैं इस बारे में बात की दिल्ली-एनसीआर के रेस्तरां और होटल मालिकों से: टाइम पर होगी एंट्री, टेबल पर नहीं होगा प्रिंटेड मेन्यू गेस्ट को एक निर्धारित टाइम पर रेस्तरां में बुलाया जा सकता है। घर से निकलते ही ऑनलाइन ऑर्डर प्लेस कर दें क्योंकि अब टेबल से प्रिंटेड मेन्यू हटाया जा सकता है। आपके टेबल पर बैठने से पहले फूड सर्व कर दिया जाएगा, जिससे टाइम बचे और आप और वेटर कॉन्टेक्ट में न आएं। टेंपरेचर चेक और मास्क जरूरी रेस्तरां और होटलों में एंट्री से पहले हर किसी का टेंपरेचर चेक किया जाएगा साथ ही हाथ पर स्टैंप लगा दी जाएगी। अंदर टेबल पर बैठने से पहले इस स्टैंप को फ्लोर मैनेजर को दिखाना होगा तभी टेबल पर बिठाया जाएगा। ऐसे में कोई भी बिना टेंपरेचर चेक के अंदर नहीं जा पाएगा। वहीं मास्क अब हमारी लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुके हैं। ऐसे में रेस्तरां के अंदर भी सिर्फ खाना खाने के लिए मास्क हटाने की इजाजत होगी। दो गज की दूरी... दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर रेस्तरां मालिकों ने बताया कि अभी एक अच्छे रेस्तरां में डांस फ्लोर के साथ 140 लोगों के बैठने की व्यवस्था होती है। ऐसे में अब दोबारा से लेआउट प्लान बनाया जा रहा है जिससे दो गज दूरी जो सोशल डिस्टेंसिंग का सबसे बड़ा पॉइंट है वो पूरा हो। ऐसे में हर टेबल के बीच में अच्छा गैप रखा जाएगा। इससे सीटिंग कपैसिटी कम होगी लेकिन हम लोगों को सुरक्षा को देखते हुए ऐसा करना पड़ेगा। टेबलों के बीच में प्लास्टिक शीट लगा सकते हैं। प्लेट्स, ग्लास नहीं अब डिस्पोजेबल में सर्व होगा फूड बार-बार प्लेट्स को धोने और उन्हें सैनिटाइज करने के झंझट को रेस्टोरेंट और होटल मालिक शायद खत्म करने जा रहे हैं। फूड सर्व करने के लिए 8 जून के बाद से खाना डिस्पोजेबल प्लेट्स में सर्व किया जा सकता है। इससे कॉस्ट कटिंग में भी फायदा होगा और संक्रमण फैलने का डर भी नहीं होगा। पहले जैसा नहीं होगा टेबल कोरोना से पहले जिन टेबल पर फूल, मोमबत्तियां हुआ करती थीं अब उन पर सैनिटाइजर देखने को मिलेगा। टिशू का भी ऑप्शन तलाशा जा रहा है। हालांकि कुछ रेस्तरां में गेस्ट को फ्री मास्क और ग्लव्स दिया जाएगा। यह उनके आने से पहले ही टेबल पर रख दिया जाएगा। ‘स्मार्ट’ बनेंगे वेटर पहली चीज जो वेटर्स की ड्रेस में जुड़ने जा रही है वह है मास्क और ग्लव्स। ड्यूटी के दौरान सर्विंग स्टाफ बिना इनके पहने फ्लोर पर नहीं आ सकता। हर 2 घंटे बाद सभी स्टाफ का टेंपरेचर चेक करना अनिवार्य होगा। कुछ रेस्तरां और होटलों ने स्टाफ को टीम में बांट दिया है। रेगुलर स्टाफ के अलावा एक टीम इमरजेंसी भी होगी। सभी को डिजिटली स्मार्ट बनाया जाएगा। अब न कैश चलेगा न कार्ड रेस्तरां में खाना खाने के बाद या फिर होटल में चेक इन के बाद अब कैश और क्रेडिट कार्ड नहीं चलेंगे। कुछ ने ऑनलाइन पेमेंट की स्कीम बनाई है। गेस्ट को उनके फोन पर लिंक भेजा जाएगा जिसको क्लिक करने पर वह डायरेक्ट पेमेंट कर सकेंगे। इससे पिन डालने की टेंशन दूर हो जाएगी। एक बार रेस्तरां खुलने के बाद, लॉकडाउन के लिए यह नया बदलाव होने जा रहा है। वॉशरूम में भी सोशल डिस्टेंसिंग पहले जहां टॉइलट पैनल्स एक साथ होते थे अब यहां भी चेंज देखने को मिल सकता है। पैनल के बीच की दूरी बढ़ाई जाएगी। सैनिटाइजेशन के बिना कुछ नहीं रेस्तरां वाले गेस्ट को टेबल बिठाने से पहले अच्छे से पहले उसको सैनिटाइज करेंगे। होटल मालिकों का कहना है कि रूम चेकआउट के बाद कुछ घंटों तक उस रूम को बुक नहीं किया जाएगा। पहले अच्छे से सैनिटाइजेशन होगा उसके बाद ही किसी को उस रूम में चेक-इन कराया जाएगा। फिलहाल नहीं बजेंगी बीट्स अभी सिर्फ रेस्तरां को खोलने की इजाजत मिली है। लेकिन कुछ रेस्तरां में म्यूजिक सिस्टम भी होता है। फिलहाल सारा फोकस अच्छे से गेस्ट को खाना खिलाने में होगा। गाने फिलहाल नहीं बजेंगे साथ ही न कोई लाइव शो होगा।

देश 'अनलॉक', इन राज्यों ने अभी बंद रखे दरवाजे!

नई दिल्लीकेन्द्र सरकार ने 1 जून से लॉकडाउन में काफी हद तक ढील दी है। इसे अनलॉक-1 नाम दिया गया है। इसी के साथ कई राज्यों ने भी दूसरे राज्यों से आने-जाने वाले लोगों के लिए दरवाजे खोल दिए हैं और अंतरराज्यीय (इंटर-स्टेट) परिवहन को मंजूरी दे दी है। हालांकि लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र और तमिलनाडु ने इसकी मंजूरी नहीं दी है। इनके अलावा पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों ने 31 मई के बाद भी अंतरराज्यीय यात्रा पर प्रतिबंध जारी रखने का फैसला किया है। महाराष्ट्र और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या देश में सबसे ज्यादा है। राजस्थान और तेलंगाना जैसे राज्यों ने घोषणा की है कि वे ‘अनलॉक-1’ के तहत ढील दिए जाने के तौर पर अंतरराज्यीय आवाजाही की अनुमति देंगे। कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के चलते देशभर में लगभग दो महीने से इस तरह का यात्रा प्रतिबंध लगा हुआ है। कर्नाटक और यूपी ने भी इन शर्तों के साथ दी छूट उधर कर्नाटक सरकार ने कंटेनमेंट जोन को छोड़कर लॉकडाउन में छूट देने का रास्ता साफ करते हुए राज्य के अंदर और अंतरराज्यीय आवाजाही पर लगी रोक हटा दी। उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि अंतरराज्यीय यात्रा पर कोई प्रतिबंध नहीं है, लेकिन दिल्ली से सटे लोगों की आवाजाही पर फैसला गाजियाबाद और नोएडा के जिला प्रशासनों पर छोड़ दिया गया है। हालांकि राज्य ने अपनी अंतरराज्यीय बस सेवा को फिर से शुरू नहीं किया है। महाराष्ट्र में डॉक्टरों, ऐंबुलेंसों की आवाजाही को पूरी छूट पश्चिम बंगाल, गुजरात और कई अन्य राज्यों की सरकारों को अभी इस मुद्दे पर फैसला लेना है। गृह मंत्रालय ने शनिवार को ‘अनलॉक 1’ के तहत पाबंदियों को हटाने की घोषणा की थी। महाराष्ट्र सरकार ने कहा, ‘फंसे हुए प्रवासी श्रमिकों जैसे व्यक्तियों की अंतरराज्यीय और अंतर-जिला आवाजाही को जारी रखा जाएगा।’ महाराष्ट्र में लॉकडाउन की अवधि को 30 जून तक बढ़ाया है। महाराष्ट्र सरकार ने कहा कि चिकित्सा पेशेवरों, स्वच्छताकर्मियों और एम्बुलेंसों के लिए अंतरराज्यीय आवाजाही की अनुमति दी गई है। पूर्वोत्तर में मेघालय और मिजोरम ने भी नहीं दी छूट तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई. पलानीस्वामी ने कहा कि अंतरराज्यीय बस परिवहन, मेट्रो और सबअर्बन ट्रेन सेवाओं पर प्रतिबंध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अंतर-क्षेत्र और अंतरराज्यीय यात्रा के लिए ई-पास जरूरी होगा। पूर्वोत्तर राज्यों में मेघालय ने लॉकडाउन की अवधि को छह जून तक बढ़ा दिया है और वाहनों की अंतर-जिला और अंतरराज्यीय आवाजाही पर प्रतिबंध जारी रखा है। मिजोरम सरकार ने भी कहा कि यात्रियों को ले जाने वाले वाहनों की सभी अंतरराज्यीय या सीमा-पार आवाजाही प्रतिबंधित रहेंगी। मेघालय में कोरोना वायरस के 27 जबकि मिजोरम में एक मामला सामने आया है। एनसीआर के शहरों में आवाजाही के पक्ष में दिल्ली सरकार दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन दिल्ली सरकार के अधिकारियों का कहना है कि नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और अन्य एनसीआर शहरों से लोगों की अंतरराज्यीय आवाजाही के वह पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और हरियाणा में अधिकारियों ने कोविड-19 के मामले बढ़ने का हवाला देते हुए राष्ट्रीय राजधानी से प्रवेश पर रोक लगाई हुई है। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आर के तिवारी ने रविवार को नए दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा कि लोगों और वस्तुओं की अंतरराज्यीय और राज्य के भीतर आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं है। हालांकि अंतरराज्यीय बस सेवाओं का संचालन सरकार अभी नहीं करेगी।

WORLD NEWS: George Floyd protests put COVID-19 and social distancing on the backburner


"George Floyd protests put COVID-19 and social distancing on the backburner Dr. Marc Siegel says he's very concerned about the spread of COVID-19 amid the nationwide protests. Health Centers" Via FOX NEWS To WORLD NEWS