कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के लोकतांत्रिक ढांचों पर लगातार हमले का आरोप लगाया है। ब्रिटेन के दौरे पर गए कांग्रेस नेता ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारतीय लोकतांत्रिक ढांचों पर बर्बर हमले हो रहे हैं।
सुप्रीम कोर्ट की जज जस्टिस हिमा कोहली ने कहा है कि न्यायपालिका को संविधान की व्याख्या करने ही देना चाहिए। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका की स्वतंत्रता ही जीवंत लोकतंत्र का मूल आधार है। ये कोई कानूनी सिद्धांत बस नहीं है।