Featured Post

Don’t Travel on Memorial Day Weekend. Try New Restaurants Instead.

Food New York TimesBy BY NIKITA RICHARDSON Via NYT To WORLD NEWS

Monday, March 25, 2019

नशीले पदार्थों के प्रति जागरूक करने के लिये पुलिस और एसटीएफ ने निकाली बाइक रैली


अमृतसर में पंजाब पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स ने एक मोटरबाइक रैली का आयोजन किया। इस रैली का मकसद युवाओं को नशीले पदार्थों से होने वाले नुकसान के प्रति आगाह करना है। अमृतसर में आयोजित रैली में युवाओं ने हिस्सा लिया। अब इसी तरह की रैली देश के दूसरे हिस्सों में भी आयोजित करने की योजना है। देश के करीब 70 शहरों में इसी तरह की रैली आयोजित की जाएगी।


via WORLD NEWS

दिल्ली: एम्स ट्रॉमा सेंटर में लगी आग


नई दिल्ली स्थित एम्स के ट्रॉमा सेंटर में आज भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग शाम 6 बजकर 15 मिनट पर एक इमरजेंसी रूम में लगी। आग बुझाने के लिए 11-12 दमकल की गाड़ियों को भेजा गया है। आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है लेकिन सूत्रों का अनुमान है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है।


via WORLD NEWS

गोवा: पर्रिकर का पार्थिव शरीर रखे जाने वाली जगह का कराया गया शुद्धिकरण, होगी जांच


मनोहर पर्रिकर का पार्थिव शरीर जनता के अंतिम दर्शनों के लिए कला अकादमी में रखा गया था। उनके निधन के 6 दिन बाद वहां पर कुछ लोगों ने शुद्धिकरण के लिए कुछ धार्मिक अनुष्ठान कराए। इस बात को लेकर गोवा सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। सरकार का कहना है कि किसी भी सरकारी भवन में अंधविश्वास से संबंधिक कोई कार्य नहीं होना चाहिए था।


via WORLD NEWS

पाकिस्तान में नाबालिग हिन्दू बहनों का जबरन धर्मांतरण: सुषमा स्वराज ने भारतीय उच्चायोग से मांगी रिपोर्ट


पाकिस्तान के सिंध प्रांत में दो नाबालिग हिन्दू बहनों को अगवा कर उनका जबरन धर्म परिवर्तन कर शादी कराने के मामले को लेकर वहां के हिन्दुओं का प्रदर्शन जारी है। इस पूरे मुद्दे पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भारतीय उच्चायोग से रिपोर्ट देने को कहा है। इन हिन्दू बहनों को होली की पूर्व संध्या पर उनके घर से उठा लिया गया। इस पूरे मामले में एक मुस्लिम धर्मगुरू का हाथ बताया जा रहा है। वैसे, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी घटना की जांच के आदेश दिये हैं।


via WORLD NEWS

मोदी के पक्ष में नारे लगाने वालों को थप्पड़ पड़ने चाहिए: जेडीएस विधायक शिवलिंग गौड़ा


जेडीएस विधायक ने एक विवादास्पद बयान देते हुए कहा है की जो कोई भी मोदी के पक्ष में नारे लगाए उन्हें थप्पड़ पड़ने चाहिए। यह बात उन्होंने एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही। चुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक बयानों का दौर शुरू हो गया है और उसी कड़ी में यह एक ताजा बयान सबके सामने आया है। हालाँकि इस पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।


via WORLD NEWS

लोकसभा चुनाव 2019: बेगूसराय से चुनाव लड़ेंगे कन्हैया कुमार, भाजपा के गिरिराज सिंह को देंगे चुनौती


इस बार लोकसभा चुनाव में बिहार की बेगूसराय सीट से दिलचस्प मुकाबला होने वाला है। यहां बीजेपी के फायरब्रैंड नेता गिरिराज सिंह के मुकाबले जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार मैदान में होंगे। युवा नेता कन्हैया कुमार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के टिकट से बेगूसराय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। इसकी घोषणा खुद सीपीआई नेता सुरवरम सुधाकर रेड्डी ने की है।


via WORLD NEWS

भाजपा विधायक का विवादास्पद बयान, बोले- सपना को अपना बना लें राहुल गांधी


अपने बयानों को लेकर अकसर विवादों में रहने वाले बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक और विवादित बयान दिया है। डांसर सपना चौधरी के कांग्रेस जॉइन करने पर सुरेंद्र सिंह ने यह विवादित टिप्पणी की है। सुरेंद्र ने सपना की तुलना यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी से करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उन्हें अपना बना लेने की नसीहत तक दे डाली।


via WORLD NEWS