Thursday, August 8, 2019

केरल: भारी वर्षा के कारण वायनाड ट्राइबल कॉलोनी में नदी पर बना अस्थाई पुल पानी में बहा


केरल में राहुल गांधी के लोकसभा क्षेत्र वायनाड के ट्राइबल कॉलोनी में नदी पर बना अस्थाई पुल भारी वर्षा के बाद पानी में बह गया। बता दें कि इसी जगह पर स्थित कंक्रीट पुल वर्ष 2006 की बाढ़ में बह गया था। कुछ दिन पहले ही राहुल गांधी ने यहां स्थाई पुल बनाने के लिए कलेक्टर को पत्र लिखा था। पिछले तेरह साल से यहां के निवासी खुद अस्थाई पुल का निर्माण करते हैं जो मॉनसून में बह जाता है।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment