Saturday, June 22, 2019

विवाद के बाद युवक को चप्पलों पर नाक रगड़ने को किया गया मजबूर, विडियो वायरल


मंदसौर के नगर पिपलिया गांव में कुछ लोगों ने युवक को मारने-पीटने के बाद चप्पलों पर नाक रगड़ने पर मजबूर किया। शादी समारोह में युवक का गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया था, जिसके बाद इसके साथ मारपीट की गई। आरोपियों ने खुद विडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। विडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। वहीं, घटना के बाद युवक घर से लापता है। युवक के परिजनों ने पुलिस पर शिकायत को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाया है।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment