Wednesday, May 8, 2019

लोकसभा चुनाव: भोपाल में कंप्यूटर बाबा ने किया हठ योग, कांग्रेस की जीत के लिए की प्रार्थना


मध्य प्रदेश के भोपाल में कंप्यूटर बाबा ने कांग्रेस की जीत के लिए हठ योग का आयोजन किया। इस दौरान कंप्यूटर बाबा के अलावा समागम में पहुंचे अन्य साधुओं ने एक विशेष यज्ञ का आयोजन किया जिससे भोपाल के कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह की आगामी लोकसभा चुनाव में जीत के लिए आशीर्वाद मिल सके। इस अवसर पर दिग्विजय सिंह अपनी पत्नी के साथ यज्ञ में मौजूद रहे और समापन के बाद उन्होंने साधुओं से आशीर्वाद भी लिया। दिग्विजय सिंह भोपाल से चुनाव लड़ रहे हैं और उनका मुकाबला भाजपा की साध्वी प्रज्ञा से है।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment