Monday, April 29, 2019

लखनऊ: राजनाथ के बेटे ने छुए कांग्रेस उम्मीदवार के पैर


पिता राजनाथ सिंह का प्रचार कर रहे नीरज सिंह की कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद कृष्णम से मुलाकात हो गई। तब नीरज सिंह ने पिता के खिलाफ चुनाव लड़ रहे प्रमोद कृष्णम के पैर छुए और उनसे आशीर्वाद लिया। लखनऊ सीट से राजनाथ सिंह का मुकाबला प्रमोद कृष्णम के अलावा समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार पूनम सिन्हा से है। पूनम सिन्हा हाल ही में बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए नेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी हैं। खुद शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं जबकि उनकी पत्नी पूनम कांग्रेस के खिलाफ लखनऊ सीट से मैदान में हैं।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment