Monday, April 29, 2019

लोकसभा चुनाव 2019: चौथे चरण में 71 सीटों पर 29 अप्रैल को होगी वोटिंग, तैयारियां पूरी


निर्वाचन आयोग ने कल चौथे चरण के मतदान की पूरी तैयारियां कर ली हैं। मतदानकर्मियों को ईवीएम मशीनों और अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ पोलिंग बूथ रवाना कर दिया गया है। कल 9 राज्यों की 71 लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इस चरण में बिहार की 5, जम्मू-कश्मीर की 1, झारखंड की तीन, मध्य प्रदेश और ओडिशा की 6-6, महाराष्ट्र की 17, यूपी और राजस्थान की 13-13 सीटों और पश्चिम बंगाल में 8 सीटों पर वोटिंग होनी है। कल ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए 42 सीटों पर भी मतदान होना है। लोकसभा चुनाव कुल सात चरण में करवाए जा रहे हैं। कल के बाद अगले तीन चरणों की वोटिंग 6, 12 और 19 मई को होंगी। मतों की गिनती 23 मई को होगी।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment