Monday, April 22, 2019

प्रियंका गांधी बोलीं- अगर राहुल कहें तो मैं वाराणसी से चुनाव लड़ने को तैयार


केरल के वायनाड में राहुल गांधी के लिए प्रचार करने पहुंची, प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर कांग्रेस अध्यक्ष उनसे कहें तो वह वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने औपचारिक रूप से इसी साल राजनीति में प्रवेश किया है। प्रियंका ने कहा, 'अगर कांग्रेस अध्यक्ष मुझसे वाराणसी से चुनाव लड़ने को कहते हैं, तो मुझे बहुत खुशी होगी।' कांग्रेस ने अभी तक वाराणसी सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है और स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता प्रियंका से चुनाव लड़ने की मांग भी कर रहे हैं। वाराणसी सीट से अपने उम्मीदवार को लेकर कांग्रेस काफी असमंजस में है। वाराणसी से 2014 में अजय राय को टिकट दिया गया था।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment