Friday, April 26, 2019

रूसी शहर व्लादिवोस्तोक में व्लादिमिर पुतिन और किम जोंग-उन के बीच शिखर वार्ता शुरू


रूसी शहर व्लादिवोस्तोक के एक युनिवर्सिटी में राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग-उन के बीच शिखर वार्ता शुरू हो गई है। बातचीत से पहले दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया। इस शिखर बैठक से यह साफ है कि उत्तर कोरिया के परमाणु संकट में रूस खुद को एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में देखता है। बता दें कि इस शिखर बैठक से लगभग 2 महीने पहले किम जोंग-उन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच इसी मुद्दे पर शिखर वार्ता विफल रही थी।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment