Friday, April 26, 2019

अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन ने वर्ष 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवारी की घोषणा की


अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन ने डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से वर्ष 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है। इसके साथ ही डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति चुनाव में औपचारिक तौर पर दावेदारी का ऐलान करने वाले लोगों की संख्या लगभग 20 हो गई है। अमेरिका में चुनाव के नियमों के तहत डेमोक्रेटिक पार्टी के सभी दावेदारों के बीच चुनाव होगा जिसमें डेमोक्रेटिक पार्टी के रजिस्टर्ड वोटर्स हिस्सा लेते हैं। इस डेमोक्रेटिक प्राइमरी में जीतने वाला उम्मीदवार मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती देगा। डेमोक्रेटिक पार्टी के दावेदारों में जो बिडेन के अलावा शामिल हैं, बर्नी सैंडर्स, कमला हैरिस, तुलसी गबार्ड, और डेमोक्रेट सांसद सेथ मोल्टन।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment