Wednesday, April 24, 2019

'चौकीदार चोर है' बयान पर सुप्रीम कोर्ट ने राहुल को कारण बताओ नोटिस जारी किया


राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट के हवाले से 'चौकीदार चोर है' बयान पर खेद तो जताया था लेकिन यह मामला अभी यहीं ख़त्म होता नहीं दिख रहा। सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी नेता मीनाक्षी लेखी द्वारा दाखिल अवमानना याचिका की सुनवाई करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कांग्रेस की तरफ से इस मामले को खत्म करने की अपील को दरकिनार करते हुए शीर्ष अदालत ने राहुल को नोटिस भेज दिया है। कोर्ट राफेल पर रिव्यू याचिका और लेखी की अवमानना याचिकाओं पर सुनवाई अब 30 अप्रैल को करेगा।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment