Wednesday, April 24, 2019

क्राइस्टचर्च हमले का बदला लेने के लिए किए गए थे कोलंबो सीरियल ब्लास्टः श्रीलंका


श्रीलंका के रक्षा मंत्री ने मंगलवार को देश की संसद को सूचित करते हुए कहा कि कोलंबो में किए गये सिलसिलेवार ब्लास्ट क्राइस्टचर्च मस्जिद हमले का बदला लेने के लिए किए गए थे। रक्षा राज्य मंत्री रुवान विजयवर्धने ने संसद को बताया, 'प्रारंभिक जांच से पता चला है रविवार को श्रीलंका में हुए आठ धमाके क्राइस्टचर्च में मस्जिद पर हुए हमले का बदला लेने के लिए किए गए थे'। रक्षा मंत्री ने कहा कि भीषण बम धमाकों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 321 हो गई है, जिसमें 38 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। हालांकि, किसी भी आतंकी संगठन ने श्रीलंका में हुए आतंकी हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment