Monday, April 8, 2019

लोकसभा चुनाव 2019: अरुण जेटली ने बीजेपी के कैंपेन थीम को किया लॉन्च


केंद्रीय वित्त मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने लोकसभा चुनाव के लिये बीजेपी के कैंपेन थीम को लॉन्च किया है। जेटली ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि यह देश की जनता को तय करना है कि वह कैसी सरकार चुनना चाहती है। क्या वह ऐसी सरकार जिसका कैप्टेन नेतृत्व कर रहा हो या फिर जिसका नेतृत्व 11 खिलाड़ी कर रहे हों चाहिये। बीजेपी ने प्रचार की टैगलाइन 'फिर एक बार, मोदी सरकार' रखी है। इस कैंपेन में मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में लगों को बताया जाएगा। जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा, ईमानदारी और बड़े फैसले लेने का हौसला रखने संबंधी मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताया जाएगा।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment