Tuesday, March 5, 2019

राजस्थान: बोर्डिंग स्कूल की लड़कियों के साथ वॉर्डेन के पति ने की छेड़छाड़


राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे किशनगढ़ स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बोर्डिंग स्कूल में वॉर्डेन के पति ने कथित तौर पर वहां के हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों से छेड़छाड़ की है। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस ने लड़कियों के बयान भी रेकॉर्ड किया है। जांच अधिकारी नेहा अग्रवाल का कहना है कि दो लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की शिकायत मिली है। इस संबंध में एफआईआर दर्ज की गई है। हालांकि अभी तक इस मामले में गिरफ्तारी नहीं की गई है।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment