Tuesday, March 5, 2019

न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र के सामने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन, कई देशों के नागरिक हुए शामिल


संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के सामने कई देशों के नागरिकों ने मिलकर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन को अमेरिका में रह रहे भारतीय मूल के लोगों ने आयोजित किया था। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान द्वारा भारत और विश्व के दूसरे देशों में आतंकवाद को बढ़ावा देने का विरोध कर रहे थे। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आत्मघाती आतंकी कार्रवाई में सीआरपीएफ के 40 जवानों शहीद हो गए थे। इस प्रदर्शन में श्री लंका, इज़रायल, बांग्लादेश समेत अन्य कई देशों के नागरिक भी शामिल हुए।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment