Sunday, March 3, 2019

बीजेपी सांसद सावित्रीबाई फुले कांग्रेस में शामिल


बीजेपी की बहराइच से सांसद सावित्रीबाई फुले कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। वे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं। सावित्रीबाई फुले ने कहा कि बाबासाहब अंबेडकर के बनाए संविधान को बचाने के लिए वह कांग्रेस का हाथ मजबूत करेंगी। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह संविधान बदलने और आरक्षण को खत्म करने के लिए आरएसएस के साथ काम कर रही है। सावित्रीबाई फुले ने बीएसपी से अपना राजनैतिक सफर शुरू किया था, लेकिन बाद में बीजेपी में आ गई थीं।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment