Sunday, March 24, 2019

कर्नाटक: टुमकुर से चुनाव लड़ेंगे पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा


पूर्व प्रधानमंत्री और JD(S) नेता एच डी देवेगौड़ा टुमकुर से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। टुमकुर से वर्तमान सांसद कांग्रेस पार्टी से ताल्लुक रखते हैं और राज्य में दोनों पार्टियों में समझौते के तहत यह सीट जेडीएस को दी गई है। हालांकि देवेगौड़ा के यहां से उम्मीदवार बनने पर स्थानीय कांग्रेसी नेता ज्यादा खुश नहीं हैं। कांग्रेस और जेडीएस में समझौते के तहत राज्य की 28 सीटों में से कांग्रेस 20 और जेडीएस 8 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment