Saturday, March 23, 2019

देखें: भीड़ ने एक परिवार को होली के दिन बेरहमी से पीटा


होली के दिन देश त्योहार मना रहा था लेकिन गुरुग्राम के भोंडसी में करीब 20 लोग एक घर में घुसे और परिवार के सदस्यों की पिटाई की। इन लोगों के हाथ में डंडा, हॉकी और दूसरे हथियार थे। इन लोगों ने पहले घर पर पत्थरबाजी की और घर में तोड़-फोड़ की। साथ ही घर के बाहर खड़ी तीन बाइक्स को भी तोड़ दिया। हमले के दौरान परिवार के सदस्यों ने बच्चों और महिलाओं को छत पर भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कहा है कि क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद के कारण झगड़ा हुआ।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment