Saturday, March 23, 2019

कर्नाटक: परिवहन विभाग ने ओला का लाइसेंस 6 महीने के लिए किया निलंबित


कर्नाटक परिवहन विभाग ने ओला के लाइसेंस को अगले 6 महीने के लिए निलंबित कर दिया है। ओला ऐप बेस्ड कैब सर्विस प्रोवाइडर है। परिवहन विभाग का आरोप है कि ओला का संचालन करने वाली कंपनी एनी टेक्नॉलजीज प्राइवेट लिमिटेड बेंगलुरु ने कर्नाटक ऑन-डिमांड परिवहन प्रौद्योगिकी एग्रीगेटर्स नियम-2016 का उल्लंघन किया है। साथ ही कहा कि कार्रवाई उप परिवहन आयुक्त और वरिष्ठ क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, बेंगलुरु (दक्षिण) की रिपोर्ट के आधार पर उसका लाइसेंस 6 माह के लिए निलंबित किया जाता है। इस आदेश के बाद कंपनी को उसके आदेश की प्राप्ति के बाद 3 दिन के भीतर अपना लाइसेंस उसके पास जमा कराना होगा। साथ ही उसे शुक्रवार से तत्काल अपनी टैक्सी बुकिंग सेवा रोकने का भी आदेश दिया गया है। ओला ने कहा कि वह कानून का अनुपालन करने वाली कंपनी है और वह मामले के सौहार्दपूर्ण तरीके से समाधान के लिए सभी विकल्पों पर काम कर रही है।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment