Friday, February 22, 2019

फ्लोरिडा के डिपार्टमेंटल स्टोर में तेलंगाना के 50 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या


अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में तेलंगाना के यदादरी भोंगीर जिले में रहने वाले के. गोवर्धन रेड्‌डी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पेंसाकोला शहर में स्थानीय समय के अनुसार मंगलवार रात 8.30 बजे हुई वारदात में एक अन्य व्यक्ति भी जख्मी हुआ है। फ्लोरिडा पुलिस का कहना है कि रेड्‌डी एक डिपार्टमेंटल स्टोर में काम करते थे। वहीं उन पर अज्ञात लोगों ने गोलियां बरसाईं। हमले की वजह पता नहीं चल सकी है। पुलिस का कहना है कि वारदात के पीछे लुटेरों का हाथ हो सकता है।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment