Sunday, February 24, 2019

10 हजार किमी चलकर आईं पीड़ित महिलाएं, कहा- अब और शोषण नहीं


देश भर में रेप की शिकार हजारों महिलाओं ने अपनी आवाज़ को बुलंद करते हुए राजधानी पहुंचीं। शुक्रवार को ये महिलाएं 10 हज़ार किलोमीटर चलकर राजधानी पहुंचीं और अपनी आवाज़ को ऊंचा किया। मुंबई से यह कारवां केरल, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत 24 राज्यों और 200 जिलों से गुजरा। यह कारवां राजधानी में था, ताकि रेप के दर्द से जूझती महिलाओं की गरिमा पर कोई उंगली न उठाए। ‘राष्ट्रीय गरिमा अभियान’ 20 दिसंबर को शुरू हुआ। दो महीने की यात्रा के दौरान सेक्सुअल हैरेसमेंट के शिकार करीब 25000 लोग खुलकर सामने आए, जिनमें करीब 1000 पुरुष भी शामिल हैं। शुक्रवार को रामलीला मैदान में यह यात्रा खत्म हुई समाज के लिए एक चुनौती के साथ। दिल्ली पहुंचकर सरकार से इनकी मांग है कि दोषियों को जल्द से जल्द सजा देने के लिए ठोस पॉलिसी बनाएं और उसे लागू करवाएं। उन्होंने समाज से अपील की है कि न्याय पाने के इस कठिन सफर में उनका साथ दे, न कि उनकी इज्जत पर सवाल करे।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment