Sunday, March 27, 2022
अयूब खान, जियाउल, मुशर्रफ... कब-कब पाकिस्तान में आया सेना का राज, भारत के साथ कैसे रहे रिश्ते?
मोदी में जरूर कुछ गुण होंगे...NCP नेता माजिद मेमन ने बांधे पीएम की तारीफों के पुल
चेतन भगत और शशि थरूर की इंग्लिश में क्या है फर्क? दोनों की मजेदार ट्वीटबाजी पढ़िए
Nalnda Top 5 News: नालंदा में बस अनियंत्रित होकर पलटी, 15 यात्री घायल... देखिए जिले की पांच बड़ी खबरें
प्रणय राज, नालंदा: बिहार के नालंदा जिले की पहली बड़ी खबर की बात करें तो बड़ी खबर गिरियक थाना क्षेत्र के मानपुर गांव के समीप नवादा से बिहारशरीफ आ रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। इससे बस में सवार करीब 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गिरियक लायी, जहां से बेहतर इलाज के लिए सभी लोगों को वर्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी रेफर किया गया। बताया जाता है कि तेज गति होने के कारण ड्राइवर का बस से संतुलन खो गया। जिससे यह हादसा हुआ। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। गिरियक थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
दूसरी बड़ी खबर की बात करें तो दीपनगर थाना क्षेत्र के दीपनगर बायपास स्थित व्यवसायी के घर अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर 5 लाख नगदी समेत 20 लाख के सामान को चुरा लिया। गणेश गल्ला भंडार के संचालक व्यवसायी विवेक साव ने बताया कि पिछले 22 मार्च को तीर्थयात्रा के लिए पूरे परिवार के साथ वैष्णो देवी गए थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने घर और दुकान में रखे 5 लाख नगद व जेवरात समेत करीब 20 लाख की संपत्ति को चुरा ली।
तीसरी खबर बिहारशरीफ के आईएमए सभागार में नालंदा जिला औषधि विक्रेता संघ के आम सभा सह चुनाव सत्र का आयोजन किया गया। इसमें निर्विरोध अमरेंद्र कुमार मुखिया जी को अध्यक्ष तो सचिव अजय कुमार गुप्ता चुने गए। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने कहा कि दवा का व्यापार एक मानवता का व्यापार है। यह व्यापार के साथ-साथ यह मानव सेवा एवं समाज सेवा से जुड़ा हुआ है। बाकी की खबरों के लिए वीडियो देखिए
via WORLD NEWS
भगवान राम भारतीय संस्कृति के प्रतिनिधि, हर युग के महानायक: आरिफ मोहम्मद खान
'पानी जहाज हादसा प्राकृतक नहीं, मानवकृत है', बाबूलाल मरांडी बोले- डीसी झूठ बोल रहे हैं... देखिए रांची की पांच खबरें
रवि सिन्हा, रांची: भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि 24 मार्च की देर रात साहिबगंज से मनीहारी जा रहा मालवाहक पानी जहाज का गंगा नदी में डूबना प्राकृतिक नहीं, बल्कि मानवकृत हादसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में साहिबगंज के उपायुक्त की ओर से झूठ बोला जा रहा हैं। मामले की उच्चस्तरीय या सीबीआई जैसी निष्पक्ष एजेंसी से जांच होनी चाहिए।
इधर, राज्य में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने को लेकर पार्टी के ग्रास रूट कार्यकर्त्ताओं की ओर से 29 मार्च को रांची में संवाद कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसे लेकर आज पार्टी नेताओं की बैठक हुई, जिसमें ग्रास रूट कांग्रेस के कार्यकर्त्ता सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के साथ ही कार्यक्रम के एजेंडा पर भी चर्चा हुई।
28 और 29 मार्च की देश व्यापी हडताल को लेकर ट्रेड यूनियन पूरी तैयारी में है। श्रमिक संगठन के नेताओं का दावा है कि हड़ताल ऐतिहासिक होगी। बाकी की खबरों के लिए वीडियो देखें
via WORLD NEWS
