Thursday, December 22, 2022

Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra: राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में भगवा चोला पहने ये संत क्यों हुए शामिल? बताई बड़ी वजह


राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों हरियाणा पहुंच चुकी है। इससे पहले राजस्थान में ये यात्रा चल रही थी। यहां उन्होंने कई लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जाना। इससे जुड़े कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए।

राजस्थान में यात्रा के दौरान राहुल गांधी से मिलने भगवा चोला पहने एक संत भी पहुंचे। राहुल के साथ इनकी फोटो और वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर ये संत हैं कौन।

जब राजस्थान के दौसा में भारत जोड़ो यात्रा पहुंची तो यहां पर सीकर के संत नेकी महाराज भी यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात की। दोनों के बीच करीब 25 मिनट तक बातचीत हुई।

राहुल गांधी ने नेकी महाराज से धार्मिक मामलों को लेकर चर्चा की। राहुल ने पूछा कि साधु संतों को कांग्रेस से कैसे जोड़ा जाए। संत ने जवाब में कहा कि एक साधु संतों का सम्मेलन करवाना चाहिए।

राहुल ने नेकी महाराज से यात्रा में शामिल होने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि वो कांग्रेस के विचारों से प्रभावित होकर यात्रा में शामिल हुए। सभी साधु संत एक विचारधारा के नहीं होते। इस बातचीत के बाद राहुल गांधी ने नेकी महाराज का मोबाइल नंबर नोट करवाया।

आपको बता दें कि नेकी महाराज पीस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। इन्हें नित्यानंद महाराज के नाम से भी जाना जाता है। नेकी महाराज ने पीस पार्टी की नीतियों का समर्थन करते हुए पार्टी के विशेष अभियान भारत बचाओ संविधान बचाओ से जुड़ कर इसकी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया।

इनके पास हरिद्वार और पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभार था। कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इनका वीडियो शेयर करते हुए इनके विचार लिखे। इसमें लिखा कि "जब भी देश और दुनिया के अंदर किसी ने तपस्या, त्याग और मेहनत की है तो उसका सार्थक परिणाम आया है। राहुल गांधी भी कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक पैदल चल रहे हैं, उन्हें भी इसका परिणाम जरूर मिलेगा।"


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment