Tuesday, October 4, 2022

दिल्ली के रामलीला ग्राउंड से लेकर कर्नाटक के मैसूर पैलेस तक, कुछ ऐसे जगमगा रहा है अपना भारत

पूरे भारत में नवरात्र की धूम है। 9 दिनों तक चलने वाले इस खास त्योहार का आज अंतिम दिन है। इस अंतिम दिन को लोग महानवमी के नाम से मनाते हैं। कल पूरे भारत में दशहरा मनाया जाएगा। इससे पहले उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक देश जगमगा रहा है। राजधानी दिल्ली में माता के पंडाल में लोगों की भीड़ देखी गई। दशहरा से एक दिन पहले मेले में जहां लोग सेल्फी खिंचवाते नजर आए वहीं रावण के भी अलग-अलग रूप देखने को मिले। वहीं कर्नाटक का मैसूर पैलेस भी पीछे नहीं रहा। देखकर मानो लग रहा था कोई सोने का महल है। विजयदशमी से पहले नॉर्थ टू साउथ जगमग रोशनी से पूरा समा बड़ा प्यारा लग रहा है।

No comments:

Post a Comment