Thursday, June 9, 2022

Smriti Irani News: बस एक बार इसरो जाना चाहती थी अमेठी की बेटी, स्मृति ईरानी ने यूं पूरा कर दिया सपना


केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी की बेटी से किया अपना वादा पूरा किया और उनके प्रयास से छात्रा नीतू मौर्या भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के लिए बृहस्पतिवार को रवाना हो गईं। नीतू मौर्या ने इसरो रवाना होने से पहले अपने घर पर पूजा की और उसके बाद गाजे-बाजे के साथ नीतू को इसरो के लिए रवाना किया गया। गौरतलब है कि 10 मई को जिले के एक स्कूल की छात्रा की भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) जाने की इच्छा पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने तुरंत कहा था कि वह खुद उसे अगले महीने इसरो लेकर जाएंगी। #Smriti Irani #Smriti Irani promise #ISRO


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment