Saturday, April 2, 2022

Ranchi Top 5 News: महंगाई को लेकर राजभवन के पास कांग्रेस का एक दिवसीय धरना, देखिए रांची की पांच अहम खबरें


रांची: देश में बढ़ती महंगाई और आम जनता को उससे होने वाली परेशानियों के विरोध में महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत रांची महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से राजभवन के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से जल्द से जल्द जनता को महंगाई से राहत दिलाने की मांग की।

भाकपा माले की केंद्रीय समिति की तीन दिवसीय बैठक आज रांची में शुरू हुई। मौके पर पत्रकारों से बात में माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि दुनिया मंदी के दौर से गुजर रही है और उसके प्रभाव से भारत में भी महंगाई बेतहाशा बढ़ रही है।

प्रगतिशील लेखक संघ द्वारा रांची स्थित रामदयाल मुंडा जनजातीय शोध संस्थान के सभागार में आज प्रकाश देवकुलिश के काव्य संग्रह- असंभव के विरूद्ध का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर कई साहित्यकार और लेखक मौजूद थे। बाकी की खबरों के लिए वीडियो देखिए


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment