Saturday, December 4, 2021

Ranchi Latest News : झारखंड में चक्रवाती तूफान जवाद का असर, तीन ट्रेनें रद्द, देखिए रांची की 5 बड़ी खबरें


रवि सिन्हा, रांची
झारखंड की राजधानी रांची की 5 प्रमुख घटनाएं इस तरह रहीं। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन (Hemant Soren) से शनिवार को रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में केंद्रीय खान मंत्रालय के अपर सचिव एम. नागराजू ने मुलाकात की। उन्होंने झारखंड राज्य में स्थित 29 कोल ब्लॉक को शुरू करने के संबंध में बैठक की। इधर, कभी योग शिक्षा को बढ़ा लेने के लिए चर्चित रही राफिया नाज (Rafia Naaz) ने आज रांची में औपचारिक रूप से बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली। अगली खबर का रुख करें तो राज्यपाल रमेश बैस ने इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स, झारखंड चैप्टर आई.सी.सी. माइनिंग कॉनक्लेव को संबोधित किया। वहीं चक्रवाती तूफान ‘जवाद’ (Cyclone Jawad) का असर झारखंड में भी दिखने लगा है। रांची समेत राज्य के अलग-अलग जिलों में कल शाम से ही आसमान में बादल छाए हैं। इस बीच रांची रेल मंडल की तीन ट्रेनों का परिचालन आज भी रद्द किया गया। इसमें धनबाद-एलेप्पी एक्सप्रेस, हटिया-पुरी एक्सप्रेस और पुरी-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस शामिल हैं।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment