Friday, December 31, 2021

''राजस्थान बना बलात्कारियों का अड्डा" बोले बीजेपी नेता मदन दिलावर , बूंदी महिला थाना एसएचओ शौकत अली पर भी बरसे


कोटा, अर्जुन अरविंद
राजस्थान प्रदेश बलात्कारियों का अड्डा बन गया है। प्रदेश में बहन- बेटियां सुरक्षित नहीं है। कांग्रेस की गहलोत सरकार में अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है। बहन-बेटियां घर, स्कूल यहां तक कि पुलिस थानों में भी सुरक्षित नहीं है। पुलिसकर्मी महिलाओं को थाने ले जाते हैं। परिवार के लोगों को थाने ले जाते हैं। उनके साथ गलत व्यवहार किया जाता है। धमकाया जाता है। बयान बदले जाते हैं। 161 के बयान करवाए जाते हैं। इस तरह के हालात प्रदेश में हो रहे हैं। दिलावर ने शुक्रवार को वीडियो बयान जारी कर प्रदेश में महिला अत्याचार के मुद्दे को लेकर कांग्रेस सरकार को जमकर आड़े हाथ लिया।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment