Sunday, December 12, 2021

जयपुर में महंगाई हटाओ रैली में फूटा छत्तीसगढ़ से पहुंची कांग्रेसी महिलाओं गुस्सा


जयपुर में हुई महंगाई हटाओ रैली में दक्षिण भारत के कई राज्यों के कांग्रेसी कार्यकर्ता भी बड़ी तादाद में आए। छत्तीसगढ़ से महिला कार्यकर्ताओं के एक ग्रुप से एनबीटी संवाददाता ने बात की। इन महिलाओं ने बताया कि महंगाई की वजह से पूरे परिवार का बजट बिगड़ चुका है। महिलाएं काम कर रही हैै लेकिन इसके बावजूद भी परिवार का भरण पोषण करने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आक्रोशित महिलाओंं ने कि केंद्र सरकार झूठ पर झूठ बोल रही है। झूठे वादों की वजह से आम आदमी बुरी तरह से त्रस्त है। इस रैली के जरिए उन्हें उम्मीद है कि इतने बड़े जनसैलाब को देखकर केंद्र सरकार महंगाई के मुद्दे पर विचार करने पर मजबूर होगी।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment