Saturday, November 13, 2021

यूपी को ऐसा सीएम नहीं चाहिए, जो लैपटॉप ना चला पाए- अखिलेश


सीएम योगी आदित्यनाथ के गढ़ से समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव को लेकर विजय रथयात्रा के तीसरे चरण की शुरुआत की। अखिलेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा को वर्ष 2024 की चिंता नहीं करनी चाहिए। उन्हें वर्ष 2022 में जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार नहीं बल्कि योग्य सरकार की जरूरत है। विजय रथयात्रा लेकर पहुंचे सपा प्रमुख ने कहा कि जो लैपटॉप चलाना जानता है। इंटरनेट चलाना जानता है। वही प्रदेश का मुखिया हो सकता है।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment