Thursday, July 22, 2021

अब निजी स्कूलों के छात्रों का भी आंकड़ा रखेगी बिहार सरकार


पटना।
बिहार के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने सम्बन्धन पोर्टल का उद्घाटन करने के बाद बताया कि इस पोर्टल के जरिए सरकार के पास यह आंकड़ा मौजूद रहेगा कि राइट टू एजुकेशन के तहत कितने प्राइवेट स्कूलों ने कितने बच्चों का एडमिशन लिया है। शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि सरकार यह चाहती है कि निजी स्कूल के छात्रों का आंकड़ा भी सरकारी आंकड़ों के साथ जोड़ा जाए, ताकि छात्रों को किस प्रकार की शिक्षा दी जा रही है, या उन्हें किस प्रकार की शिक्षा की जरूरत है, सरकार इस पर काम कर सके।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment