Wednesday, June 30, 2021

टीकों की कमी के कारण कई जिलों में वैक्सीनेशन बंद


उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कोरोना वैक्सीन की कमी के कारण बुधवार को वैक्सीनेशन का काम बंद कराया गया है। नोएडा, लखनऊ और वाराणसी के कई केंद्रों पर वैक्सीनेशन बंद करा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इसके पीछे वैक्सीन के स्टॉक के खत्म होने को बड़ी वजह बताया है। वैक्सीनेशन कार्यक्रम पर लगी रोक अस्थाई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि बुधवार शाम तक प्रदेश में वैक्सीन का पर्याप्त स्टॉक पहुंच जाएगा और इसके बाद 1 जुलाई से फिर से टीकाकरण का काम पूरी गति से हो सकेगा।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment