Tuesday, April 6, 2021

ब्लॉगः खाना ठीक होता तो वायरस भी डर जाता

कोरोना से 219 देशों के 13 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हुए और 28 लाख से ज्यादा ने जिंदगी गंवाई। आज भी कोरोना का बढ़ता संक्रमण हमारे स्वास्थ्य और चिकित्सा तंत्र के लिए चुनौती बना हुआ है। जो बात अभी भी इस विमर्श में अपनी जगह नहीं बना पाई है, वह है इन सबसे भोजन और खाद्य सुरक्षा के सवालों का गहरा नाता। एक तरफ दुनिया में इतना भोजन उपलब्ध है कि हम आसानी से सबका पेट भर सकते हैं, दूसरी तरफ आज भी इस पृथ्वी पर 69 करोड़ लोग ऐसे हैं, जो रात में भूखे ही सोते हैं।

No comments:

Post a Comment